Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

Dandiya Night Outfits
AI Image

नवरात्रि डांडिया और गरबा नाइट्स के लिए खूबसूरत और कंफर्टेबल आउटफिट चुनना बेहद जरूरी है। इस फेस्टिव सीजन आप मिरर वर्क लहंगा-चोली, पारंपरिक बांधनी लहंगा, क्लासिक चणिया चोली या इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन चुन सकती हैं। डांस के दौरान आरामदायक रहने के लिए शॉर्ट कुर्ती और फ्लेयर्ड स्कर्ट भी एक बेहतरीन विकल्प है।

नवरात्रि का पर्व आते ही डांडिया और गरबा नाइट्स की तैयारियां भी जोरों से होने लगती हैं। खासकर युवाओं के बीच डांडिया नाइट में ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश और ट्रेंडी आउटफिट पहनने का काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप भी इस बार डांडिया नाइट में शामिल होने का प्लान कर रही हैं, तो आपको अभी से अपने आउटफिट की तैयारी करना शुरूकर देना चाहिए।

डांडिया नाइट के लिए आउटफिट चुनते समय खूबसूरती के साथ-साथ कंफर्ट का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि इस दौरान लगातार डांस करना होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन आउटफिट आइडियाज से आप अपने डांडिया लुक को खास और स्टाइलिश बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: Night Skincare Routine में न करें ये गलतियां, त्वचा को हो सकता है भारी नुकसान

मिरर वर्क लहंगा-चोली

डांडिया नाइट के लिए मिरर वर्क वाला लहंगा चोली परफेक्ट ऑप्शन है। इसमें छोटे-बड़े मिरर और कलरफुल एंब्रॉयडरी होती है, जो आपके आउटफिट को फेस्टव लुक देता है। ऑरेंज, पिंक, येलो, ग्रीन और ब्लू जैसे ब्राइट शेड्स डांडिया नाइट के लिए ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इसके साथ चूड़ियां और झुमके पहनकर अपने लुक को कंप्लीट करें।

बांधनी लहंगा

यह आपको डांडिया और गरबा नाइट के लिए परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक देता है। राजस्थान और गुजरात से जुड़ा यह प्रिंट फेस्टिव सीजन के लिए खास है। आप बांधनी लहंगे के साथ-साथ कॉन्ट्रास्टिंग चोली और दुपट्टा भी ले सकती हैं।

चणिया चोली

क्लासिक गरबा लुक के लिए चणिया चोली बढ़िया ऑप्शन है। इसमें मिरर वर्क, कलरफुल पैटर्न, एंब्रॉयडरी और ट्रेडिशनल डिजाइन ज्यादा मिलेंगे। इसके साथ आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और कढ़ाई वाला दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

इंडो-वेस्टर्न आउटफिट

ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉर्डन टच पाने के लिए आप इंडो-वेस्टर्न आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। लहंगा स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप, स्टाइलिश जैकेट या फिर कैप पहनकर अपने फ्यूजन लुक को कैरी कर सकती हैं। यह लुक उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो पारंपरिक लहंगे से हटकर थोड़ा अलग लुक पाना चाहती हैं।


शॉर्ट कुर्ती और फ्लेयर्ड स्कर्ट

अगर आप भी डांडिया नाइट में स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट भी चाहती हैं, तो शॉर्ट कुर्ती के साथ फ्लेयर्ड स्कर्ट कैरी कर सकती हैं। हल्के फैब्रिक का आउटफिट डांस करते समय कंफर्टेबल रह सकता है। वहीं इसके साथ ट्रेडिशनल जैकेट या फिर कलरफुल दुपट्टा पेयर कर सकती हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़