Summer में पाएं सबसे हटके Office Look, वॉरड्रोब में शामिल करें ये Trendy Sleeveless Kurti Designs

गर्मियों में ऑफिस के लिए स्टाइलिश और आरामदायक लुक पाना चाहते हैं, तो स्लीवलेस कुर्ती बेहतरीन विकल्प है। यह लेख आपको प्रिंटेड वी-नेक, फ्लोरल प्रिंट और को-ऑर्ड सेट जैसे कई ट्रेंडी डिजाइंस के बारे में बताता है, जो आपको एक क्लासी और प्रोफेशनल लुक देने के साथ-साथ गर्मी में कूल और कम्फर्टेबल भी रखेंगे।
क्या आप भी गर्मियों के मौसम में ऑफिस के लिए स्टाइलिश लुक चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। ऐसे में कुछ लड़कियां आउटफिट्स ट्राई करती हैं, लेकिन हर कोई अपने लुक को परफेक्ट नहीं बना पता है। समर में हमेशा लुक ऐसा होना चाहिए जिसमें कंफर्ट और स्टाइल दोनों हो। अपने वॉर्डरोब में स्लीवलेस कुर्तियों को एड करें। ये कुर्ती गर्मियों के मौसम में आपको हल्का और कूल महसूस कराएगी, बल्कि ऑफिस में एक क्लासी और एलिगेंट लुक देगी।
मार्केट में स्लीवलेस कुर्तियों के कई ट्रेंडी डिजाइंस देखने को मिल रहा हैं जिन्हें आप ट्राउजर, प्लाजो या जींस के साथ पियर अप कर सकते हैं। यदि आप भी ऑफिस के लिए कुछ स्टाइलिश और आरामदायक आउटफिट की तलाश में हैं, तो आपको इस लेख में ट्रेंडी कुर्ती के डिजाइंस बताएंगे।
प्रिंटेड वी नेक कुर्ती
अगर आप ऑफिस के लिए सादा लेकिन आकर्षक लुक चाहती हैं, तो प्रिंटेड वी-नेक कुर्ती एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है। हल्के रंग जैसे सफेद या क्रीम शेड में स्ट्रेट फिट कुर्ती पर बना प्रिंट ऑफिस के माहौल में बेहद सौम्य और प्रोफेशनल लुक देता है। इसका वी-नेक पैटर्न चेहरे की शेप को और निखारता है, जिससे आपका ओवरऑल लुक स्मार्ट नजर आता है। बिना स्लीव्स की डिजाइन गर्मियों के लिए काफी आरामदायक होती है और आपको ठंडक का एहसास भी देती है। अगर यह कुर्ती कॉटन फैब्रिक में हो, तो स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट भी भरपूर मिलता है, जो इसे ऑफिस वियर के लिए एक परफेक्ट चॉइस बनाता है।
रेगुलर कुर्ती विथ ट्राउजर
आजकल ऑफिस के लिए को-ऑर्ड स्टाइल में कई तरह के कुर्ती सेट मिल रहे हैं। यदि आप रोजाना बॉटम्स मैच करने की परेशानी होती है, तो आप इस तरह की कुर्ती सेट को खरीद सकते हैं। इसको आप ऑनलाइन या ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं। इस तरह की स्ट्रेट शेप कुर्ती वी-नेक और स्लीवलेस पैटर्न के साथ आपको एकदम मॉर्डन टच देगा।
स्लीवलेस कॉटन कुर्ती राउंड नेक
यदि आप गर्मियों में ज्यादा आराम चाहते हैं, तो एकदम प्योर कॉटन की स्लीवलेस कुर्ती आपके लिए सबसे जरुरी ऑप्शन हैं। पिंक कलर की यह स्ट्रेट कुर्ती आपको फ्रेश और सॉफ्ट लुक दे। इस कुर्ती का राउंड नेक डिजाइन इसे सिंपल और एलिगेंट बना देता है।
फ्लोरल प्रिंटेड स्लीवलेस कुर्ती
समर में सबसे ज्यादा फ्लोरल प्रिंट्स पसंद किए जाते हैं। फ्लोरल प्रिंटेड स्लीवलेस कुर्ती आपके ऑफिस लुक को परफेक्ट बना सकती है। इस तरह की कुर्ती को आप ऑनलाइन या फिर बाजार से भी खरीद सकते हैं। इसको आप स्ट्रेट पैंट्स के साथ पहन सकते हैं।
अन्य न्यूज़















