गणेश चतुर्थी पर पहनें ये 3 एथनिक Kurta Sets, मिलेगा ग्रेसफुल लुक

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर खूबसूरत और कंफर्टेबल लुक के लिए महिलाएं चंदेरी कॉटन अनारकली, अंगरखा स्टाइल ए-लाइन कुर्ता और सिल्क ब्लेंड स्ट्रेट कुर्ता-प्लाजो सेट चुन सकती हैं। इनके साथ हल्के आभूषण और ऑर्गेंजा या बनारसी दुपट्टा कैरी कर फेस्टिव लुक को और भी खास बनाया जा सकता है।
गणेश चतुर्थी का त्योहार बेहद नजदीक आ चुका है। बप्पा के स्वागत में हम सभी तैयारियों में लगे हुए हैं। भगवान गणेश के मूर्ति का चयन, भोग, पूजा-अर्चना और विराजमान करने की तैयारी आपने कर ली होगी। लेकिन इस खास अवसर पर ज्यादातर महिलाएं सज-धजकर अपने घर में गणपति की स्थापना करती हैं।
पूजा-पाठ के समय महिलाएं एक से बढ़कर खूबसूरत एथनिक आउटफिट्स को वियर करती हैं। इस गणेश चतुर्थी आप भी कंफर्टेबल और खूबसूरत आउटफिट पहनने के लिए इस तरह के कुर्ता सेट्स बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
गणेश चतुर्थी के लिए 3 लाइटवेट एथनिक कुर्ता सेट्स
फ्लोरल प्रिंटेड चंदेरी कॉटन अनारकली सूट
आजकल चंदेरी कॉटन फैब्रिक से बना हुआ अनारकली सूट काफी ट्रेंड में है। यह पहनने में एकदम हल्का और हवादार होता है। इसके साथ ही आप शिफॉन दुपट्टा कैरी करके आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। इस तरह के सूट्स को आप ऑनलाइन वेबसाइट्स से खरीद सकती हैं।
कैसे करें स्टाइल- फ्लोरल प्रिंटेड चंदेरी अनारकली सेट के साथ आप चांदबाली इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं। चांदबाली पहनने के बाद आपको गले में कोई भी हैवी नेकलेस पहन सकते हैं।
अंगरखा स्टाइल ए-लाइन कुर्ता सेट
इन दिनों अंगरखा स्टाइल ए-लाइन कुर्ता काफी ट्रेंड में है। इस गणेश चतुर्थी पर आप पूजा के दौरान इसे पहन सकती हैं। अंगरखा स्टाइल ए-लाइन कुर्ता सेट में बेहद कमाल की नजर आएंगी। सबकी निगाहें आपके लुक पर होगी। इसके साथ ही आप प्रिंटेड बनारसी दुपट्टा को भी स्टाइल कर सकती हैं, जो आपकी खूबसूरत में चार चांद लगा सकते हैं।
ऐसे करें स्टाइल- इसके साथ आप लाइट ज्वेलरी पेयर कर सकते हैं और मेकअप लुक मिनिमल रख सकते हैं।
सिल्क ब्लेंड स्ट्रेट कुर्ता-प्लाजो सेट
फेस्टिव सीजन में अपने लुक को खास बनाने के लिए आप सिल्क ब्लेंड कुर्ता सेट्स पहन सकती हैं। गणेश चतुर्थी के दौरान आप इस तरह के सूट पहनकर अपने फेस्टिव लुक को खास बना सकते हैं। इन दिनों महिलाओं को यह डिजाइन काफी पसंद भी आ रहे हैं। इन्हें आप नजदीकी मार्केट से खरीद सकते हैं।
ऐसे करें स्टाइल- इस तरह के कुर्ते के साथ आप स्टोन या पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी पियर कर सकती हैं। साथ ही दुपट्टा के लिए नेट या ऑर्गेनजा फैब्रिक का चयन करें, यह लुक को ज्यादा ग्रेसफुल बना देगा।
अन्य न्यूज़















