Tripura civic polls के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर जोर

त्रिपुरा में आगामी 27 नवंबर को 16 नगर निकायों के लिए होने वाले चुनावों को लेकर भाजपा ने अपना 21 सूत्री 'संकल्प पत्र' पेश किया है। पार्टी ने अगरतला में नए फ्लाईओवर के निर्माण, अतिरिक्त पार्किंग स्थलों और बाईपास सड़क परियोजना को पूरा करने का वादा किया है। मतगणना दो दिसंबर को की जाएगी।
त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया और इसमें बेहतर सुविधाएं, आधुनिक बुनियादी ढांचा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का वादा किया गया है। अगरतला नगर निगम (एएमसी) सहित राज्य के 16 नगर निकायों के चुनाव 27 नवंबर को होंगे। मतगणना दो दिसंबर को की जाएगी।
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अभिषेक देबरॉय ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 21 सूत्री ‘संकल्प पत्र’ में यातायात जाम, जल निकासी, कचरा प्रबंधन, बिजली आपूर्ति और सड़क संपर्क जैसी शहरी चुनौतियों से निपटने की योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यातायात जाम से राहत दिलाने के लिए हम शहरी क्षेत्रों में अतिरिक्त पार्किंग स्थल विकसित करने, अगरतला में एक और फ्लाईओवर बनाने और दोबारा सत्ता में आने पर निर्माणाधीन बाईपास सड़क परियोजना को पूरा करने का प्रस्ताव रखते हैं।’’
अन्य न्यूज़














