चेहरा चमकाने के चक्कर में कहीं त्वचा खराब तो नहीं कर रहीं? इन फेस पैक से रहें सावधान

face pack
Image Credit- AI generated image (Chatgpt)
मिताली जैन । Sep 25 2026 6:51PM

चेहरे को जल्दी निखारने के लिए नींबू का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन सीधे नींबू का रस चेहरे पर लगाना हर किसी की त्वचा के लिए ठीक नहीं होता। इससे कुछ लोगों को जलन, रूखापन या लालिमा हो सकती है। साथ ही, धूप के संपर्क में आने के बाद स्किन सेंसेटिविटी बढ़ जाती है।

अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए हम सभी कई तरीके आजमाते हैं। इनमें फेस पैक लगाना बेहद ही पॉपुलर है। अमूमन यह देखने में आता है कि जब हम कई बार फेस पैक इस्तेमाल करते हैं, तो चेहरा एकदम से चमकने लगता है। लेकिन कुछ समय बाद चेहरा रूखा लगने लगा, त्वचा में खिंचाव, हल्की जलन या रेडनेस दिखाई देने लगती है।  ऐसे में मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है कि जो चीज चेहरे को इतना निखार रही थी, वही बाद में त्वचा को खराब क्यों करने लगती है।

हो सकता है कि आपने भी इस स्थिति का सामना किया हो तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-  

इसे भी पढ़ें: Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

चेहरे पर तुरंत निखार कैसे आ जाता है?

सबसे पहले यह समझते हैं कि फेस पैक लगाने के बाद चेहरे पर तुरंत निखार क्यों आता है। दरअसल, फेस पैक लगाने के बाद जब त्वचा से अतिरिक्त तेल और ऊपर जमा डेड स्किन सेल्स हटती हैं, तो चेहरा कुछ समय के लिए ज्यादा साफ और चमकदार दिखाई दे सकता है।


वहीं, कुछ फेस पैक त्वचा से अतिरिक्त चिकनाई सोख लेते हैं। इससे चेहरा कम तैलीय और ज्यादा साफ नजर आता है। यही वजह है कि कई बार फेस पैक लगाने के तुरंत बाद हमें लगता है कि त्वचा का रंग भी निखर गया है।

नींबू वाला पैक नहीं है सही

चेहरे को जल्दी निखारने के लिए नींबू का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन सीधे नींबू का रस चेहरे पर लगाना हर किसी की त्वचा के लिए ठीक नहीं होता। इससे कुछ लोगों को जलन, रूखापन या लालिमा हो सकती है। साथ ही, धूप के संपर्क में आने के बाद स्किन सेंसेटिविटी बढ़ जाती है। इसलिए केवल यह सोचकर कि नींबू प्राकृतिक है और त्वचा को निखार देगा, उसे सीधे चेहरे पर लगाना सही नहीं है।

जरूरत से ज्यादा बेसन नहीं

स्किन केयर में बेसन काफी पॉपुलर होता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका इस्तेमाल ना करें। लेकिन अगर बेसन का लेप बहुत बार लगाया जाए या उसे त्वचा पर बहुत देर तक छोड़ दिया जाए, तो कुछ लोगों की त्वचा रूखी हो सकती है। खासकर जिनकी त्वचा पहले से ही सूखी या सेंसेटिव है, उन्हें बेहद ही सोच-समझकर इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

मुल्तानी मिट्टी जरा संभलकर

जब फेस पैक की बात हो तो मुल्तानी मिट्टी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद चेहरा साफ, ताजा और कम तैलीय दिखाई दे सकता है। यही वजह है कि तैलीय त्वचा वाले लोग इसे काफी पसंद करते हैं। लेकिन मुल्तानी मिट्टी त्वचा से तेल सोखती है। इसलिए अगर आपकी त्वचा पहले से सूखी है या आप इसे बहुत बार लगाते हैं, तो त्वचा में जरूरत से ज्यादा रूखापन आ सकता है।

- मिताली जैन

All the updates here:

अन्य न्यूज़