गणेश चतुर्थी पर मराठी लुक को पूरा करने के लिए चुनें ये 5 पारंपरिक Jewellery डिजाइंस

maharashtrain look
AI Image

गणेश चतुर्थी के अवसर पर पारंपरिक मराठी लुक पाने के लिए महिलाएं नौवारी साड़ी के साथ खास आभूषण पहन सकती हैं। इसके लिए मोती वाली नथ, पेशवाई कंगन, कोल्हापुरी साज, चंद्रकोर बिंदी और बुगडी जैसे गहने बेहतरीन विकल्प हैं। यह पारंपरिक श्रृंगार आपके मराठी लुक को आकर्षक और शाही अंदाज प्रदान करता है।

हर किसी को गणेश चतुर्थी त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। पूरे भारत में इस त्योहार को बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। लेकिन, गणेश चतुर्थी की रौनक महाराष्ट्र में सबसे बढ़िया देखने को मिलती हैं। बप्पा के स्वागत के लिए महिलाएं नौवारी साड़ी पहनने के साथ-साथ पारंपरिक ज्वेलरी पहनती हैं। अगर इस बार आप एकदम मराठी मुलगी वाला लुक पाना चाहती हैं, तो सजने-संवरने के लिए साड़ी के साथ कुछ ट्रेंडी और पारंपरिक महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी जरुर कैरी करें।

मराठी लुक के लिए 5 जरूरी पारंपरिक ज्वेलरी डिजाइंस

गौरतलब है कि मराठी लुक तब तक अधूरा है जब तक इसके साथ महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी शामिल न की जाए। आइए आपको बताते हैं गणेश चतुर्थी पर मराठी लुक को कंप्लीट करने के लिए 5 बेस्ट ज्वेलरी डिजाइंस के बारे में बताते हैं-

मोती और माणिक वाली मराठी नथ

हम सभी यह अच्छे जानते हैं कि मराठी लुक की असली पहचान नाक में पहने जाने वाली नथ से होती है। आप गणेश चतुर्थी के खास मौके प मराठी लुक पाना चाहते हैं, तो सफेद मोतियों और रुबी से बना हुआ सुंदर नथ को जरुर पेयर करें। ऐसी नथ चेहरे को और  भी आकर्षक बनाने में मदद करती हैं और साथ ही रॉयल लुक प्रदान करती है।

नक्काशीदार पेशवाई कंगन और तोडे

मराठी लुक में चार चांद लगाने के लिए पेशवाई कंगन और तोडे भी मुख्य भूमिका निभाते हैं। यदि इस साल आप गणेश चतुर्थी के मौके पर रॉयल लुक पाना चाहते हैं, तो अपनी कलाइयों पर इस तरह के कंगन को जरुर वियर करें। आप इन कंगन को कांच की हरी चूड़ियों के साथ पहन सकते हैं।

कोल्हापुरी साज और मोहनमाला

गणेश चतुर्थी पर मराठी मुलगी वाला लुक कंप्लीट करने के लिए नथ और कंगन के अलावा कोल्हापुरी साज पहन सकती हैं। इसके बिना पूरा लुक अधूरा माना जाता है। वैसे इन हार में 21 अलग-अलग तरह की पत्तियां या शुभ चिन्हें बने होते हैं। इस तरह की माला को आप नौवारी साड़ी या सिल्क साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। इससे आपका परफेक्ट मराठी लुक बनेगा।

अर्धचंद्र के आकार की चंद्रकोर बिंदी

यदि आप अपने मराठी लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो सिंपल बिंदी के जगह पर माथे पर चंद्रकोर बिंदी लगा सकते हैं। गहरे लाल या महरून रंग की यह बिंदी आपके चेहरे को खूबसूरत बना देगी और आपको एक परफेक्ट लुक देगी।

बुगडी और कान की पारंपरिक बाली

मराठी लुक को कम्प्लीट करने के लिए कानों के ऊपरी हिस्से में पहनी जाने वाली बुगडी भी आपके मराठी लुक में जान डाल देगी। इससे आपके चेहरे के साइड प्रोफाइल को बेहद अट्रैक्टिव और सुंदर दिखाती है। इस तरह की बुगडी को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़