Karwa Chauth Makeup Look: इन ट्रेंडी मेकअप लुक्स से पाएं परफेक्ट ग्लो, दिखेंगी सबसे खूबसूरत, पतिदेव हो जाएंगे आप पर फिदा!

करवा चौथ का त्योहार एकदम नजदीक आ चुका है। इस व्रत के लिए महिलाएं अपनी तैयारी में लगी है। अगर आप करवा चौथ पर सबसे बेस्ट दिखना चाहते हैं, तो इन मेकअप लुक्स को जरुर ट्राई करें। इन मेकअप लुक के लिए अब आपको पार्लर जाने की जरुरत नहीं है।
करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और टेडिशनल कपड़े पहनती है। करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पतिदेव की लंबी आयु और रिश्ते में प्यार बना रहे, इसलिए व्रत रखती है। इस खास दिन पर हर एक सुहागिन महिला को खूबसूरत और स्पेशल दिखना होता है। करवा चौथ पर सबसे बड़ा कमाल मेकअप लुक का होता है। यदि मेकअप सही नहीं हुआ तो बाकी चीजें इतनी खास नहीं लगती हैं। इस दिन को अपना खास बनाने के लिए सही मेकअप का चयन करना भी जरुरी है। अगर आप इस तरीके से मेकअप करेंगी तो आपको पार्लर जाने की कोई जरुरत नहीं होगी। आइए आपको बताते हैं बेहतरी मेकअप टिप्स, जिससे आप ट्राई करके सबसे खूबसूरत दिख सकती हैं।
करवा चौथ पर इस तरह से करें मेकअप
सॉफ्ट और रोमांटिक पिंक ब्लश मेकअप
आजकल लोग लाइट और ग्लोइंग मेकअप पसंद करते हैं और यह दिखने में भी काफी अच्छा लगता है। इस तरह का मेकअप आपकी खूबसूरती को एन्हांस करता है और ओवर भी नहीं लगता है। करवा चौथ पर आप सॉफ्ट और रोमांटिक पिंक ब्लश मेकअप कर सकती है। इस मेकअप के लिए आपको रोजी आईशैडो, ब्लश, सॉफ्ट पिंक लिपस्टिक और हाइलाइटर यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप पेस्टल या पिंक शेड्स वियर कर सकती है।
न्यूड लिप्स और बोल्ड आई मेकअप
यह मेकअप लुक हर एक महिला पर सूट करेगा। वैसे भी आजकल न्यूड लिप्स का क्रेज काफी बढ़ गया है। सेलिब्रेटी भी ज्यादातर न्यूड लिप्स मेकअप को ट्राई कर रहे हैं। करवाचौथ पर स्टाइलिश और ग्लैमरस लगना चाहती हैं, तो यह मेकअप लुक को ट्राई करें। इसमें आई मेकअप काफी हाइलाइट होता है, जिससे लुक काफी प्यारा लगता है।
क्लासिक रेड ग्लैम लुक
करवा चौथ के लिए आप क्लासिक रेड ग्लैम लुक को ट्राई कर सकती हैं। अगर आप हैवी रेड साड़ी या लहंगा वियर कर रही हैं, तो यह जरुर ट्राई करें। इस मेकअप लुक में सबसे मेन है बोल्ड रेड लिप्स। आईशेडो के लिए आप गोल्डन शिमर, वॉर्म ब्राउन या कोई कलरफुल आई शैडो चूज कर सकती हैं। चीक्स पर आप पीच ब्लश लगाएं। इसके साथ ही गजरा लुक एकदम शानदार लगेगा।
मिनिमल मेकअप लुक
आजकल मिनिमल मेकअप लुक काफी ट्रेड में है। अगर आप सिंपल मेकअप लुक ट्राई करना चाहती है, तो आप मिनिमल मेकअप कर सकती हैं। इसके लिए टिंटेड मॉइश्चराइजर लगाएं, साथ में कंसीलर का यूज करें। लिपस्टिक आप सॉफ्ट पिंक या न्यूड शेड पिक कर सकती हैं। आंखों में काजल और आईलाइनर लगाएं, चीक्स पर हल्का पिंक ब्लश और हाइलाइटर। बिंदी और सिंदूर से अपना लुक कंप्लीट करें।
अन्य न्यूज़











