Karwa Chauth पर Glowing Skin के लिए अपनाएं यह Skincare Routine, पार्लर जाने की जरूरत नहीं

करवा चौथ पर महंगे पार्लर ट्रीटमेंट के बिना प्राकृतिक निखार पाने के लिए सही स्किनकेयर रूटीन अपनाना जरूरी है। अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार नियमित क्लींजिंग, मॉइस्चराइजिंग और सनस्क्रीन का उपयोग करें। साथ ही केमिकल एक्सफोलिएशन, स्वस्थ खानपान और वर्कआउट से चेहरे पर ग्लो लाया जा सकता है।
करवा चौथ त्योहार नजदीक आ चुका है। इस पर्व के समय महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। करवा चौथ से पहले ही महिलाएं सैलून जाकर महंगे-महंगे फेशियल और स्किन ट्रीटमेंट कराती है, लेकिन आपको यह सब कराने की कोई जरुरत नहीं है। अगर आप अभी से ये स्किनकेयर रूटीन फॉलो जरुर करें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर गुलाब जैसा निखार आएगा। आपको फिर पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट कराने की कोई जरुरत नहीं है।
एक रिपोर्ट से पता चला है कि इंटरनेट और सोशल मीडिया पर स्किन संबंधित जुड़ी ढेरों जानकारियां देखने को मिलती है। हालांकि यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि रुटीन में क्या शामिल करें या क्या नहीं। इसलिए सबसे जरुरी है कि आप क्लींजिंग से लेकर एक्सफोलिएशन पर ध्यान दें। इसे अपने स्किन रुटीन में शामिल करें।
स्किन टाइप को पहचानें
जब भी आप स्किनकेयर के प्रोडक्ट खरीदें तो पहले जान लें कि आपकी स्किन टाइप क्या है।
- सबसे पहले आप अपने चेहरे को किसी माइल्ड क्लींजर से धोएं और 30 मिनट के लिए वैसे ही छोड़ दें।
- यदि आपकी त्वचा पर ऑयल नजर आए और नाक व गालों पर पोर्स दिखाई दें, तो आपकी स्किन ऑयली है।
- अगर आपके गालों पर खिंचाव महसूस हो और त्वचा हल्की खुरदरी लगे, तो ड्राई स्किन है।
- यदि आपकी त्वचा पर अधिक पपड़ी न जमे और वह बहुत अधिक ऑयली भी न लगे, तो आपकी त्वचा नॉर्मल है।
स्किन के हिसाब से रखें ख्याल
- स्किन डाई है, तो आपको नमी (हाइड्रेशन को बढ़ाना, ध्यान दें कि त्वचा को ज्यादा एक्सफोलिएट करने से बचना चाहिए। इसलिए आप ऐसा क्लींजर का इस्तेमाल करें, जो कि क्रीमी और कोमल हो।
- अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो पोर्स को बंद होने से रोकना जरुरी है। समय-समय पर एक्सफोलिएशन जरुर करें, स्किन बैरियर को मेंटेन रखें।
करवा चौथ के लिए स्किनकेयर रूटीन
करवा चौथ के लिए ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो अभी से स्किन केयर रुटीन में ये 3 स्टेप एड कर लें।
क्लींजिंग
करवा चौथ पर ग्लोइंग स्किन पाने के लिए सबसे जरुरी अपने स्किन टाइप के अनुसार सही क्लींजर को चूज करें। फिर दिन में दो बार चेहरा धोना पर्याप्त होता है। यदि आप जिम जाते हैं, तो बाहर रनिंग करती हैं या गर्मी के कारण ज्यादा पसीना आता है, जो दोपहर में एक बार चेहरा को धो सकती हैं। यदि आप बार-बार चेहरे को वॉश करेंगे, तो स्किन बैरियर को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए ज्यादा धोने से बचें।
मॉइस्चराइजर
जब आप चेहरा धो लें, इसके बाद हल्की गीली त्वचा पर तुरंत ही मॉइस्चराइजर अप्लाई कर लें। ऐसा करने से नमी लंबे समय तक लॉक रहती है। यदि आपका ऑयली स्किन है, तो क्रीमी-जेल टाइप का हल्का मॉइस्चराइजर चूज करें। अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो थोड़ा क्रीमी मॉइस्चराइजर बेहतर रहेगा।
प्रोटेक्शन
गौरतलब है कि सूर्य किरणें हमारी स्किन को बुरी तरह से प्रभावित करती है। जिससे हमारी त्वचा पर टैनिंग, डार्क पैचेस, कोलेजन की कमी, झुर्रियां और उम्र से पहले बुढ़ापा आने जैसी समस्याएं दूर होती हैं। चाहे मौसम कैसा भी हो, स्किन की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन लगाना काफी जरुरी है। सनस्क्रीन को आप स्किन को मॉइस्चराइज करने के बाद ही चेहरे पर एक मोटी परत बनाएं। इसके साथ ही सनस्क्रीन को हर 3 घंटे पर दोबारा लगाना जरुरी है।
एक्सफोलिएशन
स्किन के लिए एक्सफोलिएशन सबसे जरुरी है लेकिन फेजिकल एक्सफोलिएंट्स का इस्तेमाल करने की सलाह कोई डर्मेटोलॉजिस्ट नहीं देता, क्योंकि रगड़ने पर इसका कण त्वचा के लिए बहुत कठोर हो जाता है। इसके स्थान पर आप केमिकल एक्सफोलिएंट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। अपनी त्वचा की जरुरत के अनुसार ही सही मॉलिक्यूल चुनने के लिए हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट की मदद लें।
ग्लोइंग स्किन के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- यदि आपकी त्वचा पीली नजर आ रही है, तो खून में आयरन की कमी हो सकती है।
- अगर आपकी गर्दन के आसपास का हिस्सा काला पड़ गया है, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध विकसित हो रहा है और आपको तुरंत वर्कआउट या फिटनेस पर ध्यान देने की जरुरत है।
- एक हेल्दी डाइट और वर्कआउट रूटीन चमकदार त्वचा बनाने में बहुच बड़ा योगदान है।
अन्य न्यूज़













