न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने का असली तरीका, दमकने लगेगा चेहरा

skin care
Creative Commons licenses

कई बार ग्लोइंग औरल फ्लॉलेस स्किन पाने के लिए हम कई महंगे प्रोडक्टस की इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन चीजों के इस्तेमाल से स्किन पर एक्ने आने लगते हैं। इन आसान टिप्स को अपना कर आप भी बिना किसी मेकअप के हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।

ग्लोइंग और हेल्दी स्किन भला किसे नहीं पसंद होती है। लेकिन ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन पाने के लिए कई बार हमें मेकअप या सीसी क्रीम की जरूरत पड़ती है। क्योंकि ऐसी स्किन पाना इतना आसान नहीं है। खासतौर पर एक्ने प्रोन स्किन वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको इस परेशानी से निजात पाने का उपाय बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप क्लियर स्कीन पा सकती हैं। अगर आप भी ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन पाने की चाह रखती हैं तो न्यूट्रिशियन द्वारा बताए गए इन टिप्स को फॉलो करना शुरू कर दें। जिससे आपकी भी स्किन चमक उठेगी। 

एक्ने की वजह

न्यूट्रिशियन के अनुसार, सभी लोग अपनी जिंदगी में कभी न कभी मुहासों की समस्य़ा को लेकर परेशान होते हैं। इस दौरान हमारे शरीर में हॉर्मोन्स काफी अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन कई बार मुहासे निकलने का कुछ अन्य कारण भी हो सकता है। कुछ लोग अपनी बॉडी में जरूरत से ज्यादा टॉक्सिन्स भरने लगते हैं, ऐसे में भी यह समस्या सामने आती है। वहीं घटिया क्वॉलिटी के कॉस्मेटिक और स्टेरॉयड्स बेस्ड दवाइयां लेने लेने के कारण भी कई बार मुहासे निकलने लगते हैं। 

खाना भी रखता है मायने

अगर आपको भी साफ, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन चाहिए तो आपके खाने-पीने पर भी ध्यान देना चाहिए। साथ ही ऐसी स्किन पाने के लिए यह भी मायने रखता है कि आप क्या खा रहे हैं। न्यूट्रिशियन ने बताया कि एक्ने की समस्या को जड़ से मिटाने के लिए इसके निकलने की असली वजह को पहचानना जरूरी है। आप इस समस्या को समझने के लिए हेल्थकेयर प्रोवाइडर की भी मदद ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: खाने के साथ चेहरे पर भी कर सकती हैं टमाटर का यूज, फूलों की तरह आएगा चेहरे पर निखार

आयुर्वेदिक क्वाथ

न्यूट्रिशियन ने बताया कि एक्ने और मुंहासे की समस्या से निजात पाने के लिए हामंजिष्ठादि क्वाथ जैसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी से तैयार सिरप का सेवन कर सकती हैं। ऐसी चीजें आपकी बॉडी के खून को साफ करने का काम करती हैं। खून के टॉक्सिन फ्री होने के कारण आपको बार-बार होने वाले एक्ने की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।

इन चीजों को कहें बाय-बाय

एक्ने की समस्या को बाय-बाय करने के लिए और खून को साफ करने के लिए आपको अपने खाने-पीने की आदत पर कंट्रोल करना होगा। इस दौरान आपको जंक फूड, कोल्डड्रिंक्स और चॉकलेट आदि चीजों से दूर रहना चाहिए। आलू, चिप्स, पिज्जा, तले हुए स्नैक्स, फरसान को खाने-पीने से एक्ने फिर से आना शुरू हो सकते हैं। क्योंकि इन चीजों में काफी ज्यादा ट्रांसफैट होता है। जिसके कारण फेस पर एक्ने आने लगते हैं।

हेल्दी चीजें खाएं

एक्ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने खाने में ताजे फल, फाइबर, ताजी सब्जियां और गुड फैट्स की मात्रा को बढ़ाना चाहिए इन चीजों का सेवन आपकी स्किन पर सकारात्मक असर दिखाएगा। इन चीजों का सेवन करने और जंक फूड को बाय बोलने से आपको अपनी स्किन टेक्सचर में फर्क साफ नजर आने लगेगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़