Hair Fall का रामबाण इलाज है ये घरेलू पानी, Onion-Methi से घर पर बनाएं ये Magic Water

Reduce Hair Fall
AI

बालों के झड़ने की समस्या को रोकने के लिए प्याज, मेथी और रीठा का घरेलू उपाय बेहद कारगर है। इन तीन चीजों को पानी में उबालकर तैयार किया गया यह खास हेयर टॉनिक स्कैल्प को पोषण देकर बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है।

हर महिला की पहली पसंद होती हैं लंबे बाल। अक्सर बालों की सही केयर करने के लिए कई सारे ऐसे प्रोडक्ट होते हैं, जो मार्केट से खरीदकर लेकर आते हैं और इसे अप्लाई करते हैं। हालांकि, फिर भी अच्छा रिजल्ट नहीं मिलता है। अब आप घर पर एक खास पानी को बालों में लगाकर बालों के झड़ने की समस्या को कम कर सकती हैं। यह दादी-नानी का नुस्खा बालों को झड़ने की समस्या को कम करेगा। आइए आपको बताते हैं इस पानी को कैसे तैयार करें। 

बालों के झड़ने की समस्या क्यों होती है?

आजकल बदलती जीवनशैली और मौसम का असर सीधे बालों की सेहत पर पड़ता है। व्यस्त दिनचर्या के कारण हम अक्सर बालों की सही देखभाल नहीं कर पाते, जिससे धूल-मिट्टी और गंदगी स्कैल्प पर जम जाती है। इससे बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं और झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए घरेलू और प्राकृतिक चीज़ों का उपयोग करना एक प्रभावी उपाय साबित हो सकता है।

बालों के लिए कैसे बनाएं घरेलू पानी?

 - इसके लिए सबसे पहले 2 कप पानी लेना है।

 - इसमें आपको एक प्याज को टुकड़ों में काटकर डालना है।

 - अब आपको मेथी दाना और रीठा डालकर अच्छे से पकाना है।

 - इसको आप तब तक पकाना है, जब तक इसका रंग न बदल जाए।

 - जब ये अच्छे से पक जाए तो इस पानी को ठंडा होने के लिए रख दें। 

बालों में कैसे लगाएं पानी

- सबसे पहले आप बालों को कॉम्ब कर लें।

 - फिर इस पानी को एक स्प्रे बोतल में लेना है और इसे स्टोर कर लेना है।

 - इसके बाद आपको इसे बालों के स्कैल्प में स्प्रे करना है।

 - इसको अप्लाई करने के बाद अच्छे से मसाज करें।

 - इसे 30 मिनट के लिए बालों में लगा रहने दीजिए। 

- आखिर में शैंपू से बाल को धो कर इसको साफ कर लें।

 - इस नुस्खे को आप हफ्ते में 2 बार लगाएं। आपके बाल झड़ने कम हो जाएंगे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़