महंगे ऊनी कपड़ों की चमक खराब कर रहे हैं रोएं? इन 5 टिप्स से करें नए जैसे!

 lint from woolen clothes
Canva Pro

सर्दियों के मौसम में महंगे ऊनी कपड़ों पर रोएं आ जाना एक आम समस्या है जो उनके फैशन लुक को खराब कर देती है। इस समस्या से निपटने और वूलन कपड़ों को नया जैसा बनाने के लिए कई आसान और प्रभावी टिप्स उपलब्ध हैं। इन घरेलू उपायों से आप अपने पसंदीदा ऊनी वस्त्रों को दोबारा चमकाकर ठंड में अपने स्टाइल को बरकरार रख सकते हैं।

धीरे-धीरे सर्दियों का सीजन नजदीक आ रहा है। ऐसे में लोग अपने वार्डरॉब से ऊनी कपड़े निकाल रहे हैं। अगर आपके अलमारी में सालों महंगे-महंगे ऊनी कपड़े रखें हैं और इनमें रोएं आ गए जिस वजह पहन नहीं पा रहे वूलन क्लॉथ, तो आप इन टिप्स को जरुर फॉलो करें। सर्दियों का मौसम आते ही ऊनी कपड़े बाहर निकलने लगते हैं। गुलाबी ठंड के दौरान लोग अपने शरीर को गर्माहट बनाए रखने के लिए ब्रांडेड महंगे वूलन क्लॉथ जरुर खरीदते हैं। लेकिन इन ऊनी कपड़ों पर लिंट यानी रोएं आ जाने से सारा मूड खराब हो जाता है। वूलन क्लॉथ पर रोएं दिखने बेहद खराब लगता है। यह न केवल कपड़े की चमक खराब कर देता है बल्कि आपका फैशन लुक भी खराब कर देता है। अब आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं है, बस इन टिप्स के जरिए आप अपने रोएं वाले ऊनी कपड़ों को दोबारा नए कपड़ों की तरह पहन सकते हैं।

लिंट रोलर का प्रयोग करें

बाजार या फिर ऑनलाइन आप चिपचिपा लिंट रोलर खरीद सकते हैं। इसे आप कपड़े पर हल्के हाथों से घुमाएं। ऊनी कपड़ों से सारे रोएं चिपककर अलग हो जाएंगे।

डक्ट टेप

ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के लिए आप डक्ट टेप का प्रयोग कर सकते हैं। सबसे पहले आप चौड़े डक्ट टेप को चिपकने वाली साइड बाहर रखकर हाथ पर लपेटें। कपड़े पर दबाकर उठाएं। लिंट चिपककर खुद ही कपड़े से अलग हो जाएंगे। यह कपड़े से रोएं हटाने का सबसे सस्ता और तुरंत काम करने वाला एक अद्भुत तरीका है।

एक साइड वाली वेल्क्रो स्ट्रिप

कपड़ों से रोएं हटाने के लिए आप वेल्क्रो का रफ साइड कपड़े पर रगड़े। रोएं उसमें फंस जाएंगे। इसके बाद इसे आप ब्रश की मदद से साफ कर लें।

रेजर या लिंट शेवर

आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन इलेक्ट्रिक लिंट शेवर खरीद सकते हैं, यह कपड़ों से रोएं सबसे तेज करता है। इसकी मदद से आप स्वेटर कोट, कंबल पर हल्के हाथ से फेरें। अगर कपड़ा पतला हैं तो इसका इस्तेमाल धीरे से करें। इसके अलावा, आप घर पर पड़े किसी पुराने रेजर ब्लेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। लिंट हाटने के लिए आपको कपड़े को एक फ्लैट जगह पर अच्छे से बिछा लेना है और एक हल्के हाथों से रेजर को उन जगहों पर चलाना है जहां पर रोएं निकलें है।

प्यूमिक स्टोन

बॉडी को क्लीन करने वाला प्यूमिक स्टोन से आप वूलेन कपड़ों के रोएं हटा सकती हैं। आप प्यूमिस स्टोन से वूलेन कपड़ों को हल्के-हल्के रगड़ना हैं, जब सारे रोएं ऊपर आ जाए तो इन्हें हाथों से हटा दें।

पुराने टूथब्रश का यूज

बूलने कपड़े से लिंट्स हटाने के लिए आप पुरान टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको वूलेन कपड़ों को हल्का सा भिगोना है। फिर कपड़ों के ऊपर टूथब्रश को रगड़े। जितने भी रोएं और धूल है वो आसानी से निकाल जाएगी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़