Sunscreen SPF 50: कम SPF वाला Sunscreen बना सकता है वक्त से पहले बूढ़ा, जानें क्या है सही

लोग गर्मियों में लोग घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करने लगे हैं। लेकिन कई लोग SPF 50 से कम का सनस्क्रीन इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे स्किन को पर्याप्त सुरक्षा नहीं देता है।
गर्मियों का मौसम और तपती धूप हर किसी के लिए चिंता का सबब है। यूवी किरणों से स्किन का बचाव करना बेहद जरूरी है। इसके लिए लोग गर्मियों में लोग घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करने लगे हैं। लेकिन कोई भी सनस्क्रीन आपकी स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा नहीं देती है। कई लोग SPF 50 से कम का सनस्क्रीन इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे स्किन को पर्याप्त सुरक्षा नहीं देता है।
जानिए क्या है SPF
SPF का मतबल होता है सन प्रोटेक्शन फैक्टर। जितना कम SPF होगा, स्किन की सुरक्षा उतनी कम होगी। SPF 50 सनस्क्रीन UVA और UVB किरणों से स्किन को पर्याप्त सुरक्षा देने का काम करता है। वहीं इसका इस्तेमाल करने से उम्र बढ़ने और स्किन कैंसर जैसी समस्याओं से बचाता है।
इसे भी पढ़ें: Monsoon Hair Care: Monsoon में बाल रहेंगे Strong & Shiny, बस ये 5 Hair Care Tips आज ही अपनाएं
अगर आप SPF 50 से कम का सनस्क्रीन यूज करती हैं, तो धूप का असर स्किन पर धीरे-धीरे दिखाई देता है। बाद में लंबे समय में गंभीर नुकसान हो सकता है। वहीं बाहर काम करने वाले लोग या फिर लंबे समय तक धूप में रहने वाले लोग इसके खतरे में रहते हैं।
क्यों जरूरी है SPF 50
UVA और UVB दोनों किरणों से SPF 50 सनस्क्रीन 98% तक सुरक्षा देती है। यह सनस्क्रीन स्किन को धूप से होने वाले दीर्घकालिक नुकसान से बचाता है।
कम SPF वाली सनस्क्रीन के इस्तेमाल से स्किन पर लालिमा, सनबर्न और जलन हो सकती है। लंबे समय तक स्किन स्किन की इम्यूनिटी को प्रभावित करता है।
UV किरणें कोलेजन को नुकसान पहुंचाती है। SPF 50 से कम सनस्क्रीन का यूज करने से दाग, झुर्रियां और उम्र बढ़ने के लक्षण जल्दी दिखने लगते हैं।
UVB किरणें DNA को नुकसान पहुंचाती है। साथ ही स्किन कैंसर के जोखिम को बढ़ाती है। SPF 50 सनस्क्रीन इसको रोकने में सहायक होता है।
सनस्क्रीन लगाने का तरीका
किसी भी SPF सनस्क्रीन को हर 2-3 घंटे में लगाना चाहिए। वहीं स्विमिंग करने या पसीना आने के बाद फौरन सनस्क्रीन लगाना चाहिए। इसको पर्याप्त मात्रा में लगाना जरूरी है।
अन्य न्यूज़















