Trendy Bridal Look: दुल्हन के लिबास में दिखना है सबसे खूबसूरत, तो फॉलो करें ये ट्रेंडी ब्राइडल लुक

Trendy Bridal Look
Creative Commons licenses

हर दुल्हन महीनों पहले से शादी की तैयारियां करना शुरू कर देती हैं। क्योंकि शादी के दिन दुल्हन का खास और सबसे खूबसूरत दिखना लाजमी होता है। ऐसे में अगर आपकी भी शादी होने वाली है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि शादी के सीजन में यह ब्राइडल लुक ट्रेंड में हैं।

इन दिनों शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। शादी के सीजन में हर तरफ शहनाइंयों की गूंज सुनने को मिलती है। हांलाकि शादी में जो सबसे ज्यादा डिमांड में रहती है, वह है ब्राइडल यानी की दुल्हन। हर दुल्हन महीनों पहले से शादी की तैयारियां करना शुरू कर देती हैं। क्योंकि शादी के दिन दुल्हन का खास और सबसे खूबसूरत दिखना लाजमी होता है।

वहीं हर लड़की अपनी शादी से पहले फैशन और लुक्स को लेकर काफी एक्साइटेड होती है। तो कुछ लड़कियां लुक्स से लेकर लहंगे और मेकअप टिप्स इंटरनेट पर ढूंढती हैं। ऐसे में अगर आपकी भी शादी होने वाली है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि शादी के सीजन में यह ब्राइडल लुक ट्रेंड में हैं। 

इसे भी पढ़ें: Groom Makeup: शादी में दूल्हे जरूर अपनाएं ये मेकअप टिप्स, दुल्हन क्या सहेलियां भी हो जाएंगी लट्टू

लहंगे को लेकर न हो कन्फ्यूज

ब्राइडल लुक के लिए सबसे पहले अपने आउटफिट का खास ख्याल रखें। अगर आप ब्राइडल लहंगे में देसी टच देना चाहती हैं, तो आप गोल्डन या रेड कलर का लहंगा चुन सकती हैं। अपनी शादी में स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप अनारकली डीप लहंगा भी ले सकती हैं। क्योंकि अनारकली डीप लहंगे में जरी वर्क आपकी खूबसूरती को निखारने में मदद कर सकती है। वहीं इसके अलावा आप मैजेंटा, नियॉन, पिंक या ब्लश पिंक कलर को चुन सकती हैं।

लहंगे को दे सकती हैं अलग लुक

अगर आप अपनी शादी पर ट्रेडिशनल ब्राइडल लहंगा कैरी करने वाली हैं और उसको मॉर्डन लुक देना चाहती हैं। तो लहंगे के साथ आप बेल्ट भी कैरी कर सकती हैं। दुपट्टे को बेल्ट टाइट रखेगी और आपके लुक को स्टाइलिश बनाने का काम करेगी। बता दें कि आप जरी वर्क वाली फैब्रिक बेल्ट या ज्वेलरी बेल्ट कैरी कर सकती हैं। इन दिनों वेलवेट ब्राइडल लहंगा भी काफी ट्रेंड में हैं। जो आपको रॉयल और क्लासी लुक देने का काम करेगा। 

ऐसी रखें ज्वेलरी

शादी से पहले होने वाली दुल्हन में चूड़ा को लेकर अलग ही क्रेज होता है। आप चाहे तो लहंगे से अलग कलर का चूड़ा भी कैरी कर सकती हैं। आप गोल्डन चूड़ा, बॉटल ग्रीन चूड़ा सेट और आइवरी व्हाइट चूड़ा आजकल डिमांड में है। इसके अलावा आप फ्लोरल ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक को निखारने में मदद कर सकता है। इन दिनों हल्दी और मेंहदी के लिए फ्लोरल ज्वेलरी भी काफी ज्यादा डिमांड में है।

मिनिमल रखें मेकअप

बता दें कि मिनिमल मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसलिए स्किन टोन के अनुसार मेकअप करें। इसके साथ स्मोकी आईज में आपका लुक निखर कर आ सकता है। इसके साथ ही आउटफिट्स से ट्विन करते हुए लिपस्टिक का कलर भी चुन सकती हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़