Makeup Tips: बढ़ती उम्र के साथ भी दिखना चाहती हैं जवां, तो मेकअप करते समय न करें ये छोटी-छोटी गलतियां

Makeup Tips
Creative Commons licenses

मेकअप हर महिला के जीवन में काफी अहमियत रखता है। मेकअप से महिलाओं का आत्मविश्वास बड़ जाता है। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ ही मेकअप करने में भी कुछ बदलाव होते हैं। ऐसे में इन टिप्स का जरूर ध्यान देना चाहिए।

हर महिला की जिंदगी में मेकअप काफी अहमियत रखता है। महिलाओं का आत्मविश्वास मेकअप करने से कई गुना बढ़ जाता है। बता दें कि एक समय महिलाएं व लड़कियां मेकअप से दूर रहती थीं। लेकिन समय बदलने के साथ ही महिलाएं न सिर्फ शादी-बारात बल्कि आने-जाने में भी मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। क्योंकि मेकअप से महिलाएं काफी ज्यादा खूबसूरत लगने लगती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि एक उम्र के बाद मेकअप करने के दौरान एक छोटी सी गलती आपको अजीब लुक दे सकता है। इसलिए मेकअप करने के दौरान उम्र का ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है। 

वहीं मेकअप करने से पहले आपको अपने स्किन टेक्सचर के बारे में पता होना जरूरी होता है। इससे मेकअप करने में आसानी होती है। अगर आप बिना अपना स्किन टेक्सचर जाने बिना ही मेकअप अप्लाई करती हैं तो इसका सीधा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है। इस आर्टिकल में हम आपको बढ़ती उम्र के साथ मेकअप करने के दौरान ध्यान रखने वाली कुछ बातों को बताने जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: नारियल तेल और एलोवेरा की मदद से यूं बनाएं हेयर सीरम

बेस अच्छे से करें ब्लेंड

बढ़ती उम्र के साथ ही चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं। इसलिए बेस लगाते समय इसे अच्छे से ब्लेंड करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो फेस पर झुर्रियों के कारण मेकअप की लाइनें बन जाएंगी। वहीं बेस को अच्छे से ब्लेंड नहीं किए जाने पर मेकअप फेस पर एक ही जगह जमा हो जाता है। 

ज्यादा प्रोडक्ट न करें इस्तेमाल

बढ़ती उम्र के साथ अपने फेस पर ज्यादा प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप चेहरे पर ज्यादा प्रोडक्ट या क्रीम आदि का इस्तेमाल करती हैं तो फेस पर इसकी लेयर्स और स्किन नकली लगने लगती है। यह देखने में काफी अजीब लगता है।

रंगों का जरूर रखें ध्यान

स्किन पर बेस और आई मेकअप करते समय डार्क या डीप शेड के कलर्स भूलकर भी नहीं चुनने चाहिए। क्योंकि एक उम्र के बाद त्वचा ढीली होने लगती है। जिससे आपका मेकअप काफी अजीब दिखने लगता है।

ग्लिटर को रखें दूर

बढती उम्र के साथ ही ग्लिटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ ही न सिर्फ चेहरे बल्कि आंखों के ऊपर भी झुर्रियां आने लगती हैं। ऐसे में अगर आप आई मेकअप में ग्लिटर का इस्तेमाल करती हैं तो यह आपके लुक को बेकार कर सकता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़