Wedding Season में Hair Care: हीट और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स से बालों को यूं बचाएं

शादी के सीजन में बार-बार हीट स्टाइलिंग और हेयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बाल कमजोर हो सकते हैं। इसलिए नियमित हेयर केयर रूटीन अपनाएं और हीट प्रोटेक्टेंट तथा सीरम का इस्तेमाल जरूर करें। फंक्शन के बाद बालों से पिन्स निकालकर प्रोडक्ट्स को धो लें और बालों को प्राकृतिक रूप से आराम दें।
कुछ ही दिनों में शादी का सीजन शुरु हो जाएगा। वेडिंग को लिए लड़कियां मेकअप से लेकर आउटफिट तक हर चीज को लेकर काफी एक्साइटेड रहती है। शादी फंक्शन के दौरान हम सभी एक जरुरी चीज को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, वो है हमारे हेयर्स।
लगातार वेडिंग फंक्शन्स के चलते रोजाना ब्लो-ड्राई, कर्लिंग आयरन और ढेर सारे हेयर स्प्रे का इस्तेमाल बालों को अंदर से कमजोर बना देता है। ऊपर से बढ़ता प्रदूषण और मौसम की नमी बालों की हालत और खराब कर सकती है।
वेडिंग सीजन में बालों की देखभाल कैसे करें?
शादियों के सीजन में अपने बालों की देखभाल जरुर करें। आइए आपको बताते हैं आप कैसे बालों की केयर कर सकते हैं-
रेगुलर हेयर केयर रूटीन को न छोड़ें
खासतौर पर वेडिंग सीजन में हम सभी रातभर फंक्शन में हील्स पहनकर खूब नाचते हैं और पैरों की थकान बढ़ जाती है, लेकिन इससे ज्यादा कई बार हमारे बालों को झेलना पड़ता है। ऐसे में आप अपना रेगुलर हेयर केयर रुटीन बिल्कुल न छोड़ें। प्रदूषण और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल की वजह से स्कैल्प पर काफी दबाव पड़ता है। दैनिक रुटीन में हेयर ग्रोथ सीरम शामिल करें। ऐसा करने से स्कैल्प हेल्दी रहता है।
हेयर स्टाइलिंग के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
- जब भी आप किसी भी तरह का हीट स्टाइलिंग (जैसे स्ट्रेटनिंग या कर्लिंग) का इस्तेमाल करते हैं, तो हीट प्रोटेक्ट का इस्तेमाल जरुर करें।
- फंक्शन के दौरान टच-अप करते समय बालों की चमक बनाए रखने और फ्रिजी बालों को कंट्रोल करने के लिए अपने बैग में एक सीरम जरुर रखें।
- यदि आपके हेयर्स कलर्ड है, केमिकली ट्रीटेड हैं या उन पर बार-बार हीट स्टाइलिंग होती है, तो बालों के खराब होने का इंतजार न करें। इसके लिए रेगुलर बॉन्ड-रिपेयर ट्रीटमेंट जरुर लें। ऐसा करने से बालों की मजबूती बनीं रहती है।
फंक्शन के बाद बालों को दें थोड़ा आराम
- सबसे पहले हेयर स्प्रे और जेल जैसे स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स को बालों में जमा न रहने दें, इन्हें अच्छे से वॉश करके साफ कर लें।
- थकान के कारण जूड़े या हेयरस्टाइल में लगी पिन्स के साथ ही न सो जाएं, सोने से पहले सारी पिन्स को निकाल दें।
- अलग-अलग फंक्शन्स के बीच बालों को बिना किसी हीट या स्टाइलिंग के खुला और नेचुरल रहने दें, जिससे उन्हें थोड़ा आराम कर सके।
अन्य न्यूज़













