हैवी ब्रेस्ट के लिए रक्षाबंधन पर ट्राई करें ये 4 V-Neck Blouse Designs, मिलेगा शानदार Festive Look

V-Neck Blouses
AI Image

हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं के लिए रक्षाबंधन पर वी-नेक ब्लाउज डिजाइंस एक संतुलित और स्लिम लुक प्रदान करने का प्रभावी माध्यम हैं। यह लेख अंगरखा और जैकेट स्टाइल जैसे प्रमुख डिजाइनों का विश्लेषण करता है जो शरीर के ऊपरी हिस्से को सुडौल दिखाने में सहायक हैं। फैशन की दृष्टि से यह चुनाव न केवल आत्मविश्वास बढ़ाता है बल्कि पारंपरिक साड़ियों के साथ एक आधुनिक और परिष्कृत अपील भी सुनिश्चित करता है।

त्योहारों की सीजन चल रहा है, ऐसे में रक्षाबंधन त्योहार को लेकर काफी तैयारियां चल रहीं होगी। अब राखी त्योहार पर शानदार दिखने के लिए शॉपिंग का प्लान जरुर बना रहे होंगे। लेकिन हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाएं अक्सर ब्लाउज सिलवाने में काफी झिझक महसूस करती हैं। 

वे हमेशा ऐसे ब्लाउज डिजाइंस में तैयार रहती हैं, जो उन्हें आरामदायक रखें और दिखने में स्टाइलिश भी लगें। यदि आपकी ब्रेस्ट लाइन काफी हैवी है और आप सही ब्लाज चुनने को लेकर परेशान चल रहे है, तो इस बार आप वी-नेक ब्लाउज डिजाइन आपके लिए सबसे सही और परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। वैसे इस तरह के ब्लाउज नेकलाइन ध्यान गले की ओर खींचकर आपकी अपर बॉडी को स्लिम दिखाते हैं।  यदि आप रक्षाबंधन पर अपने पारंपरिक लुक से सबका दिल जीतना चाहती हैं, तो इस दिन साड़ी या लहंगे के साथ ये ट्रेंडी ब्लाउज चुन सकती हैं। 

हैवी ब्रेस्ट के लिए वी-नेक ब्लाउज के 4 लेटेस्ट डिजाइंस

आइए आपको इस लेख में बताते हैं कि हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं के लिए एथनिक लुक में जलवा बिखरने केलिए वी-नेक ब्लाउज के ये 4 लेटेस्ट डिजाइंस-

अंगरखा स्टाइल वी-नेक ब्लाउज

रक्षाबंधन पर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो अपनी साड़ी के लिए अंगरखा स्टाइल वी-नेक ब्लाउज चुन सकती हैं। हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं के लिए इस तरह का ब्लाउज सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इस डिजाइन में कपड़ा एक तरफ ओवरलैप होता है, जिससे ब्रेस्ट एरिया काफी ज्यादा हैवी महसूस नहीं करता।

स्टाइलिंग  टिप- आप इस ब्लाउज को किसी भी सिल्क या जॉर्जेट की साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं।

ब्रॉड वी-नेक विद थिक बॉर्डर कट

आप चाहे को ब्लाउज को सिलवा सकती है। हैवी ब्रेस्ट के लिए इस तरह के ब्लाउज डिजाइन बेस्ट होते हैं। जब ब्लाउज सिलवाएं तो कटिंग और फिटिंग का खास ध्यान रखना जरुरी है। आप ज्यादा डीप वी-नेक बनवाने के स्थान पर थोड़ा चौड़ा वी-नेक कट बनवा सकती हैं। चौड़े बॉर्डर वाला ब्रॉड वी-नेक ब्लाउज भी सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। 

स्टाइलिंग टिप- इस ब्लाउज के साथ आप बनारसी या कांजीवरम साड़ियों के साथ आसानी से पहन सकती हैं। 

एल्बो-लेंथ स्लीव्स के साथ डीप वी-नेक

दरअसल, हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं के लिए सिर्फ नेकलाइन ही नहीं बल्कि स्लीव्स की लंबाई भी बहुत ज्यादा मयाने रखती हैं। बता दें कि, सही नेकलाइन और स्लीव्स का कॉम्बिनेशन साड़ी को परेफक्ट लुक देता है। ऐसे में आप भी वी-नेक बनवा सकती हैं, तो स्लीव्स कोहनी तक ही रखें।

स्टाइलिंग टिप- इस ब्लाउज के साथ आप शिफॉन या बांधनी साड़ी पेयर कर सकते हैं।

जैकेट स्टाइल ओवरले वी-नेक ब्लाउज

फेस्टिव सीजन के लिए कुछ यूनिक और मॉर्डन लुक पाने के लिए आप जैकेट पैटर्न वाले वी-नेक ब्लाउज को भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन लेयरिंग हैवी ब्रेस्ट को बहुत ही खूबसूरती से कवर करते हैं और आपको स्टाइशिल लुक देते हैं। रक्षाबंधन के लिए यह ब्लाउज डिजाइन बेहद ही शानदार है।

स्टाइलिंग टिप - इस तरह के ब्लाउज के साथ आप ऑर्गेंजा या चंदेरी साड़ी के साथ पहनकर परफेक्ट लुक पा सकते हैं।

हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं के लिए वी-नेक ब्लाउज के फायदे

 - वी-नेक स्टाइल आपकी गर्दन को लंबा और सुडौल दिखाता है।

 - यह सही फिटिंग और चौड़ी पट्टियों वाली वी-नेक ब्लाउज शरीर को परफेक्ट शेप देता है।

 - इस नेकलाइन से हैवी ब्रेस्ट कम नजर आते हैं, जिससे साड़ी का लुक खिलकर आता है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़