Winter Fashion: कम हाइट वाली लड़कियां ऐसे चुनें Outfit, दिखेंगी लंबी और स्टाइलिश

Winter Fashion Tips For Short Height Girls
AI-Generated

सर्दियों में कम हाइट वाली लड़कियों को सही स्टाइलिंग अपनानी चाहिए ताकि वे लंबी नजर आएं। इसके लिए मोनोक्रोम लुक, हाई-वेस्ट जींस, क्रॉप्ड जैकेट्स और वर्टिकल पैटर्न वाले कपड़े पहनना बेहतर विकल्प है। वहीं लुक खराब होने से बचाने के लिए ओवरसाइज्ड और ढीले कपड़ों के बजाय सही फिटिंग वाले परिधान ही चुनें।

सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लोगों ने विंटर कपड़े पहनना शुरु कर दिया है। गौरतलब है कि लड़कियों के लिए हर आउटफिट के लिए जूलरी और फुटवियर की जरुरत होती है, वैसे ही कपड़ों में मामले में हाइट का भी खास ख्याल रखना जरुरी होता है।

कम हाइट वाली लड़कियों की अपनी अलग चुनौतियां, क्योंकि उनको हमेशा अपनी पसंद से पहले हाइट को रखना पड़ता है। अन्य ऑप्शन हील्स का रहता है। आइए आपको आपको बताते हैं कि इस विंटर में अपना आउटफिट को चूज करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरुरी है।

मोनोक्रोम लुक

फैशन के दौर में बात करें, तो मोनोक्रोम लुक का मतलब है कि ऊपर से लेकर नीचे तक सारा आउटफिट एक ही रंग का हो। वैसे इस लुक में एक ही रंग के अलग-अलग शैड्स शामिल हो सकते हैं। ऐसा करने से आउटफिट जुड़ा हुआ नजर आता है और हाइट भी लंबी नजर आने लगती है। इसलिए आप ब्लू जैकेट के साथ ब्लू टॉप और डार्क ब्लू जींस के साथ यह ऑप्शन जरुर चूज करें।

हाई वेस्ट जींस और ट्राउजर्स

अगर आपकी हाइट कम है, तो आप वेस्ट जींस और ट्राउजर्स को पहन सकते हैं। यह पहनने से आपकी कमर ऊपर उठ जाती है और पैर लंबे नजर आने लगते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि जब आप हाई वेस्ट जींस खरीदें, तो उसकी एंकल लेंथ जरुर चेक करें। जींस या पैंट के ऊपर जैकेट या स्वटेर पहनें, तो उसे बाहर न छोड़कर अंदर टक कर लें।

क्रॉप्ड जैकेट या स्वेटर

छोटी हाइट की लड़कियां घुटनों तक आने वाली जैकेट या स्वेटर पहनने की भूल न करें। इसके लिए क्रॉप्ड जैकेट और स्वेटर ही परफेक्ट नजर आते हैं। इस तरह के आउटफिट कमर तक आने की वजह से पैरों को लंबा दिखाते हैं और बॉडी का ओवरऑल लुक भी सही बैलेंस रहता है। चाहे तो आप लॉन्ग कार्डिगन पहनने पर उसको ओपन छोड़ दें।

वर्टिकल पैटर्न आउटफिट

असल में वर्टिकल पैटर्न वाले आउटफिट लंबी हाइट का भ्रम पैदा करते हैं और इससे लंबाई 2-3 इंच अधिक दिखाई देती है। इसलिए मार्केट के दौरान कपड़े खरीदें, तो वर्टिकल पैटर्न ऑप्शन को चूज करें।

लूज कपड़ों से बचें

विंटर सीजन में ढीले-ढाले या ओवरसाइज्ड ब्लेजर और हूडी का ट्रेंड देखने को मिलता है। लेकिन यह छोटी हाइट वालों के लिए यह पूरा लुक खराब ही कर देता है। इन कपड़ों से शरीर भी पूरी तरह ढका रहता है और लंबाई का भी कुछ पता नहीं चलता है। इसलिए सही फिटिंग का ध्यान रखें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़