Mahesh Babu Birthday: 9 साल का ब्रेक और South Cinema का 'बादशाह' बनने तक का सफर, जानें अनसुने Facts

Mahesh Babu Birthday
Instagram

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू आज यानी की 09 अगस्त को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। स्टाइल और लुक के मामले में अभिनेता महेश बाबू किसी से कम नहीं हैं।

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू आज यानी की 09 अगस्त को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता महेश का साउथ इंडस्ट्री में रुतबा ठीक वैसा ही है, जैसा बॉलीवुड में सलमान और शाहरुख खान का है। महेश बाबू को एक्टिंग विरासत में मिली थी। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता महेश बाबू के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

तमिलनाडु के चेन्नई में 09 अगस्त 1955 को महेश बाबू का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम कृष्णा था। जोकि एक फेमस अभिनेता थे। उन्होंने चेन्नई के सेंट बेडे एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की।

चाइल्ड आर्टिस्ट

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट महेश बाबू ने 9 फिल्मों में काम किया है। साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'अन्ना थमुडू' के बाद महेश बाबू ने अपने पिता के कहने पर 9 सालों तक फिल्मों से दूरी बनाकर रखी। क्योंकि महेश के पिता चाहते थे कि वह पूरी तरह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

फिल्मी सफर

9 सालों तक फिल्मों से दूरी बनाने के बाद अभिनेता ने साल 1999 में फिल्म 'राजा कुमारुदु' में बतौर लीड एक्टर एक्टिंग की शुरूआत की। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रीति जिंटा थीं। इस फिल्म को के राघवेंद्र राव ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के लिए महेश बाबू को 'नंदी अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल' डेब्यू मिला था।

साल 2003 में अभिनेता की फिल्म 'ओकाडू' उस साल की सबसे बड़ी हाईएस्टर ग्रोसिंग तेलुगु फिल्म थी। इस फिल्म के लिए अभिनेता को बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म के बाद महेश बाबू ने 4 महीने का ब्रेक लिया। इस दौरान एक्टर ने अपने बालों को बढ़ाया। यह बदलाव अभिनेता ने फिल्म 'पोकिरी' के लिए किया था। पोकिरी फिल्म तेलुगू की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

पर्सनल लाइफ

फिल्म 'वामसी' की शूटिंग के समय से ही महेश बाबू और अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं 4 साल के अफेयर के बाद महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर ने 10 फरवरी 2005 में शादी कर ली।

All the updates here:

अन्य न्यूज़