एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर गंदी-गंदी गालियां देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

dd
रेनू तिवारी । Aug 22 2020 10:22AM

मीम बनाना एक मजाक की बात है लेकिन अगर मजाक के नाम पर अपशब्द और अश्लीलता आ गेये तो वो क्राइम हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर ने सोनाक्षी सिंहा पर बहुत की गंदी टिप्पणी की थी। जिसके बार उस आदमी के खिलाफ शिकायत भी की गयी थी।

मुंबई। सोनाक्षी सिंहा जब से अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में आयी थी तब से उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर मीम और जोक बनाए जा रहे हैं। सोनाक्षी शो में ये जवाब नहीं दे सकी थी कि हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया गया। हालांकि ये बाद पुरानी हो रगयी है लेकिन सोशल मीडिया पर सोनाक्षी को लेकर लगातार मीम आते रहे। मीम बनाना एक मजाक की बात है लेकिन अगर मजाक के नाम पर अपशब्द और अश्लीलता आ गेये तो वो क्राइम हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर ने सोनाक्षी सिंहा पर बहुत की गंदी टिप्पणी की थी। जिसके बार उस आदमी के खिलाफ शिकायत भी की गयी थी।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के पति सिंगर निक जोनास ने बताया, जिंदगी में क्या है सबसे पसंदीदा चीज? 

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के 26 वर्षीय एक व्यक्ति को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि अभिनेत्री ने मुंबई अपराध शाखा में इस बाबत सात अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। सिन्हा ने महिला सुरक्षा और साइबर धौंस तथा उत्पीड़न के बारे में हाल ही में एक वीडियो बनाया था और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो पर महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणी की और कुछ बॉलीवुड हस्तियों के बारे में अभद्र का इस्तेमाल किया।

इसे भी पढ़ें: महेश भट्ट-रिया चक्रवर्ती की वायरल चैट बढ़ाएगी मुश्किल! सुशांत के परिवार के वकील ने जारी किया बयान

साइबर पुलिस थाने ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना तकनीक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। साइबर पुलिस इसके बाद आईपी एड्रेस तथा अन्य सुरागों की मदद से औरंगाबाद के तुलजी नगर के शशिकांत गुलाब जाधव तक पहुंची, जिसने कथित तौर पर यह टिप्पणी की थी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को जाधव को एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़