बरसों से प्यार में डूबे इन आशिकों ने अपने रिश्ते को दिया नाम, जानें 2019 की मशहूर शादियों के बारे में...

about-famous-bollywood-weddings-of-2019
रेनू तिवारी । Dec 26 2019 4:01PM

पिछले साथ 2018 में कई बड़े स्टार्स ने शादी रचाई थी। इस लिए में बॉलीवुड का सबसे फेवरेट कपल रणवीर- दीपिका शामिल थे वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी निक जोनास से 2018 दिसंबर में शादी कर ली थी। आइये जानते हैं 2019 में कौन से प्यार करने वाले पक्षी एक हुए।

नयी दिल्ली। शादी एक ऐसा बंधन है जो दो इंसान को एक कर देता है। शादी करके हम अपने बेहद करीबी रिश्ते को पति-पत्नी का नाम देते हैं। पिछले साथ 2018 में कई बड़े स्टार्स ने शादी रचाई थी। इस लिए में बॉलीवुड का सबसे फेवरेट कपल रणवीर- दीपिका शामिल थे वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी निक जोनास से 2018 दिसंबर में शादी कर ली थी। आइये जानते हैं 2019 में कौन से प्यार करने वाले पक्षी एक हुए-

पूजा बत्रा और नवाब शाह

साल 2019 में हुई शादियों की बात करें तो ये साल कई बॉलीवुड स्टार्स के लिए काफी खुशनुमा रहा क्योंकि उनकी जिंदगी में किसी खास की एंट्री हो गई। साल 2019 में शादी के बंधन में बंधने वाला सबसे पहले कपल हैं एक्ट्रेस पूजा बत्रा और एक्टर नवाब शाह। दोनों ने गुपचुप तरीके से जुलाई में एक-दूसरे से शादी कर ली।

नुसरत जहां और निखिल जैन 

फेमस शादियों में दूसरा नाम हैं बंगाल की मशहूर अदाकारा नुसरत जहां का, जिन्होंने रॉयल अंदाज में निखिल जैन से शादी कर ली। नुसरत जहां लोकसभा चुनाव में बतौर सांसद लोकसभा में चुनकर आयी थी। नुसरत जहां की शादी इस लिए भी चर्चा में रही क्योंकि नुसरत एक मुस्लिम परिवार से है जबकि निखिल जैन परिवार से हैं। शादी के बाद जब नुसरत जहां मांग में सिंदूर, मेंहदी और चूड़ा पहन कर संसद पहुंची तो, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया क्योंकि नुसरत का हिंदू कल्चर को फॉलो करना, कई लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आया था। इन सारी बातों का नुसरत जहां पर कोई असर नहीं पड़ा और वह अभी भी साड़ी, सिंदूर, बिंदी वाले पहनावे के साथ ही दिखाई देती हैं। नुसरत जहां और निखिल जैन ने 19 जून को टर्की के बोडरम सिटी में शादी की थी।

आरती छाबरिया और विशारद बीडसी 

एक्ट्रेस आरती छाबरिया ने मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड विशारद बीडसी (Visharad Beedassy) के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। आरती और विशारद बीडसी की शादी 24 जून को ही हो गई थी लेकिन दोनों के शादी का खुलासा काफी दिनों बाद हुआ। आरती छाबरिया ने बॉलीवुड कई बड़ी फिल्में की हैं। वह एक जानी-मानी एक्ट्रेस ही वही उनके पति विशारद पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेट हैं। 

सायशा सहगल और एक्टर आर्या 

मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन सायशा सहगल ने भी साल 2019 में शादी रचाई है। सायशा सहगल ने तमिल एक्टर आर्या के साथ सात फेरे लिए। इन दोनों की शादी ने मीडिया में कम लाइमलाइट बटौरी थी।  

राज बब्बर और सान्या सागर 

राज बब्बर काफी सालों से सान्या सागर के साथ रिलेशनशिप में थे। साल 2019 के शुरूआत में ही उन्होंने अपने रिश्ते को नाम दे दिया और 23 जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सान्या सागर के साथ शादी कर ली। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़