अजय देवगन की लाडली न्यासा का टिक टॉक वीडियो वायरल, दोस्तों संग कर रही हैं डांस

Ajay Devgan
रेनू तिवारी । Nov 13 2020 2:22PM

आमतौर पर मीडिया की चकाचौंध से दूर रहने वाली अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का इस समय सोशल मीडिया पर एक टिकटॉक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा हैं।

आमतौर पर मीडिया की चकाचौंध से दूर रहने वाली अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का इस समय सोशल मीडिया पर एक टिकटॉक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा हैं। वीडियो में न्यासा देवगन को आप उनके दोस्तों के साथ डांस करता हुआ देख सकते हैं। मूल रूप से इंस्टाग्राम पर न्यासा के एक फैन पेज द्वारा साझा किए गए वीडियो में, न्यासा और उनके दोस्त स्काईलर के ग्रे के स्टैंड बाई मी के 'ट्वर्क रीमिक्स' पर नाचते हुए देखे जा सकते हैं। फिलहाल न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: दिवाली पर परिवार को खल रही हैं ऋषि कपूर की कमी, बेटी ने शेयर की तस्वीर 

न्यासा देवगन वीडियो में अपने डांस टेलेंट को दिखाती नजर आ रही हैं। स्टार किड को क्रॉप टॉप और जींस में देखा जा सकता है। उनके एक दोस्त को मास्क पहने देखा जाता है वहीं तीसरी दोस्त न्यासा के साथ डांस स्टेप मिला रही हैं। वीडियो में न्यासा को अपने बालों को नियमित रूप से सवारते हुए भी देखा जा सकता हैं।

न्यासा देवगन बॉलीवुड स्टार्स अजय देवगन और काजोल की बेटी हैं। वह सुपरस्टार जोड़े की पहली संतान हैं। 17 वर्षीय स्टार किड वर्तमान में सिंगापुर में पढ़ती है। उसका एक छोटा भाई, युग भी है, जो 10 वर्ष का है। काजोल और अजय देवगन अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें साझा करते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़