भारत के बाद अब अगस्त में जापान भी होगा केसरी!

akshay-kumar-film-kesari-release-in-japan
रेनू तिवारी । Jun 24 2019 4:30PM

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 1897 में हुए ब्रिटिश भारतीय सेना के 21 सिख जवानों और 10 हजार अफगानी सैनिकों के बीच लड़ी गई जंग की कहानी पर आधारित है। इस जंग में जिस दिलेरी से 21 सिख जवानों ने दुश्मनों का सामना किया था वो उनको इतिहास में अमर बनाता है।

नयी दिल्ली। मार्च 2019 में अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार के लुक और उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। भारत में फिल्म ने लगभग 250 करोड़ का बिजनेस किया था। भारत में परफारमेंस अच्छी होने के बाद अब फिल्म को जापान में रिलीज किया जाएगा। अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 16 अगस्त को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होगी इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकांउट से दी है। 

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 1897 में हुए ब्रिटिश भारतीय सेना के 21 सिख जवानों और 10 हजार अफगानी सैनिकों के बीच लड़ी गई जंग की कहानी पर आधारित है। इस जंग में  जिस दिलेरी से 21 सिख जवानों ने दुश्मनों का सामना किया था वो उनको इतिहास में अमर बनाता है।

इसे भी पढ़ें: सूर्यवंशी को लेकर फैलाई जा रही नकारात्मकता से दूर रहें: अक्षय कुमार

21 सिख जवानों और 10 हजार अफगानी सैनिकों के बीच लड़े गये इसी युद्ध को सारागढ़ी की लड़ाई कहा जाता है। इस फिल्म के निर्माता करण जौहर थे। फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार परिणीति चोपड़ा ने निभाया। केसरी की कहानी गिरीश कोहली और अनुराग सिंह ने मिलकर लिखी थी। 

इसे भी देखें-

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़