बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने से फूली नहीं समा रही आलिया भट्ट और कृति सेनन, अवॉर्ड जीतने के बाद सितारों ने जाहिर की खुशी

Alia Bhatt and Kriti Sanon
All Film Poster
रेनू तिवारी । Aug 25 2023 2:27PM

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा गुरुवार शाम 5 बजे की गई। जहां अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा: द राइज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, वहीं आलिया भट्ट और कृति सेनन को क्रमशः फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और मिमी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा अपडेट: 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा गुरुवार शाम 5 बजे की गई। जहां अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा: द राइज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, वहीं आलिया भट्ट और कृति सेनन को क्रमशः फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और मिमी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता। द कश्मीर फाइल्स ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का नरगिस दत्त पुरस्कार जीता।

गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली और इसकी अभिनेत्री आलिया भट्ट, मिमी की अभिनेत्री कृति सेनन के साथ-साथ सरदार उधम के निर्देशक शूजीत सरकार ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर बृहस्पतिवार को खुशी व्यक्त की।

बॉलीवुड कलाकार भट्ट और सैनन ने क्रमश: ‘‘गंगूबाई काठियावाड़ी’’ और ‘‘मिमी’’ में अपनी भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार साझा किया। भट्ट ने अपने पुरस्कार को भंसाली, फिल्म की टीम, अपने परिवार, अपनी टीम और दर्शकों को समर्पित किया। उन्होंने ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट किया, “ यह राष्ट्रीय पुरस्कार आपका है.. क्योंकि आप सबके बिना यह कुछ भी संभव नहीं होता। मैं बहुत आभारी हूं। मैं ऐसे क्षणों को हल्के में नहीं लेती हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं जब तक संभव हो मनोरंजन करती रहूंगी।” उन्होंने उनके साथ सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार साझा करने वाली सैनन की भी सराहना की और कहा कि मिमी की अभिनेत्री इसकी हकदार हैं। भट्ट ने कहा, “ कृति.. मुझे याद है कि जिस दिन मैंने ‘मिमी’ देखी थी, उस दिन मैंने आपको संदेश भेजा था... यह काफी प्रभावशाली प्रदर्शन था, मैं रोई। आप इसकी बहुत हकदार हैं।”

इसे भी पढ़ें: Most Expensive Indian Films | किसी ने कटाई नाक तो किसी ने कमाये करोड़ो! भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़े बजट की 10 फिल्में

न ने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जूरी द्वारा सम्मानित किया जाना उनके लिए एक काफी अहम है। सेनन ने कहा, यह फिल्म अब मेरी फिल्मों की सूची में एक विशेष स्थान रखेगी। भंसाली की ‘‘गंगूबाई काठियावाड़ी’’ ने पांच पुरुस्कार जीते हैं।भंसाली ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं उन सभी लोगों के लिए खुश हूं जिन्होंने पुरस्कार जीते हैं...अच्छे सिनेमा को पहचान मिलती है और सरकार तथा राष्ट्रीय स्तर पर और सम्मानित जूरी से सराहना मिलने पर हमेशा आपको खुशी मिलती है।’’

इसे भी पढ़ें: Bollywood wrap Up | Rakhi Sawant की जिंदगी का बढ़ा कलेश, एक्ट्रेस के खिलाफ पति आदिल, बेस्टफ्रेंड और शर्लिन चोपड़ा ने खोला मोर्चा

पंकज त्रिपाठी को ‘मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। उन्होंने पुरस्कार को अपने पिता को समर्पित किया जिनका हाल में निधन हुआ है। त्रिपाठी ने एक बयान में कहा, “दुर्भाग्य से यह मेरे लिए शोक का समय है। अगर बाबूजी पास होते तो वह मेरे लिए बहुत खुश होते। जब मुझे पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार ( न्यूटन के लिए विशेष पुरस्कार) मिला, तो उन्हें गर्व और प्रसन्नता हुई। मैं यह राष्ट्रीय पुरस्कार उन्हें और उनके जज्बे को समर्पित करता हूं।

कृति ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है, इसलिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।” आर माधवन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म, रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट को 69वें राष्ट्रीय पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। अपनी ‘इंस्टाग्राम स्टोरीज़’ में, माधवन ने पुरस्कार को अपने माता-पिता और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन को समर्पित किया, जिनके जीवन की कहानी से प्रेरणा लेकर यह फिल्म बनायी गयी।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मराठी फिल्म गोदावरी के लिए निखिल महाजन को देने का ऐलान किया गया है। महाजन ने कहा कि वह उस फिल्म के लिए पुरस्कार जीतकर खुश हैं जो शायद उनके दिल के सबसे करीब है। महाजन ने कहा, यह पुरस्कार मेरी मां और पिताजी के लिए है, जिन्होंने अथक परिश्रम से यह सुनिश्चित किया कि मैं अपना सपना पूरा कर सकूं। यह जितेंद्र जोशी के लिए भी है, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मेरे साथ खड़े रहे। यह गोदावरी की मेरी पूरी टीम के लिए है।”

उन्होंने यह सम्मान दिवंगत सिने अभिनेता विक्रम गोखले और दिवंगत फिल्म निर्माता निशिकांत कामत को समर्पित किया। ‘‘आरआरआर’’ ने छह पुरस्कार जीते हैं। इस फिल्म के संगीत निर्देशक एम एम कीरावनी ने ‘पुष्पा : द राइज (पार्ट 1)’ के संगीत निर्देशक देवी प्रसाद के साथ सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार साझा किया। एसएस राजमौली द्वारा निर्देशित फिल्म ने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन प्रदान करने के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म, काला भैरव को सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक, सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट्स, सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार भी जीता।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में, कीरावनी ने कहा कि वह इस पुरस्कार के लिए चयन किए जाने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं और उन्होंने देवी प्रसाद को भी मुबारकबाद दी। आरआरआर के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार जीतने वाले प्रेम रक्षित ने कहा कि वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन वाली ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने राष्ट्रीय एकीकरण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार जीता।

अग्निहोत्री ने कहा कि वह इस पुरस्कार को आतंकवाद के पीड़ितों खासतौर से कश्मीरी हिंदुओं को समर्पित करते हैं। उनकी अभिनेत्री-पत्नी पल्लवी जोशी ने फिल्म में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। उन्होंने कहा, “ मैं इस पुरस्कार को जीतकर बहुत खुश हूं, बेशक हर कलाकार खुश होगा लेकिन मुझे ज्यादा खुशी इस बात की है कि हमारी फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय एकीकरण की श्रेणी में 69वां राष्ट्रीय पुरस्कार जीता और यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है। मैं यह पुरस्कार पूरे कश्मीरी पंडित समुदाय और दुनिया के उन सभी उत्पीड़ित समुदायों को समर्पित करती हूं, जिन्होंने आतंकवाद की वजह पीड़ा झेली है।” पुष्पा: द राइज के लिए संगीत निर्देशक (गीत) का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले देवी प्रसाद ने इस सम्मान को फिल्म के प्रशंसकों को समर्पित किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़