ट्विटर पर फर्जी खबर साझा करने के लिए एक बार फिर ट्रोल हुए अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan

बच्चन ने एक ट्वीट साझा किया जिसमें दिखाया गया है कि विश्व के नक्शे पर भारत कैसे दियों और मोमबत्तियों के प्रकाश से जगमगा रहा है। उन्होंने लिखा, “ दुनिया देख रही है कि हम एक हैं।” बच्चन सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहने वाले भारतीय अभिनेता हैं।

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर ट्विटर पर फर्जी खबर साझा करने के लिए ट्रोल हो गए हैं। दरअसल उन्होंने रविवार को विश्व के नक्शे पर प्रकाशित भारत की एक फर्जी पोस्ट को रिट्वीट कर दिया था। पिछले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि देश भर में लोग अपने घरोंकी लाइटें बंद कर रविवार रात नौ बजे से नौ मिनट के लिए दिये जलाकर कोरोना से संघर्ष का संकल्प लें।

इसे भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने परोपकारी संस्थाओं को दान देने का किया आग्रह

बच्चन ने एक ट्वीट साझा किया जिसमें दिखाया गया है कि विश्व के नक्शे पर भारत कैसे दियों और मोमबत्तियों के प्रकाश से जगमगा रहा है। उन्होंने लिखा, “ दुनिया देख रही है कि हम एक हैं।” बच्चन सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहने वाले भारतीय अभिनेता हैं। ट्विटर पर उनके 411 लाख फॉलोअर हैं। उनके ट्वीट को फर्जी बताते हुए एक यूजर ने लिखा, “ और फर्जी खबरों के बादशाह एक व्हाट्सएप फॉर्वर्ड के साथ वापस आ गए हैं।” 

इसे भी पढ़ें: फिल्म निर्माता करीम मोरानी की दोनों बेटियां कोरोना वायरस से संक्रमित 

यूजर ने ट्विटर इंडिया से अमिताभ बच्चन को निलंबित कर सभी को शर्मिंदा होने से बचाने को कहा। पिछले 15 दिनों में यह तीसरी बार है जब उन्होंने कोई फर्जी खबर साझा की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़