सुपरस्टार Yash की संघर्ष गाथा: किराने की दुकान से सुपरस्टारडम तक का सफर, एक्टर ने साझा की अनसुनी बातें

Yash
ANI

सुपरस्टार यश का हालिया साक्षात्कार उनके शुरुआती संघर्षों और वर्तमान सफलता के बीच के गहरे अंतर्संबंधों का विश्लेषण करता है। अभिनेता ने अपनी आर्थिक पृष्ठभूमि और किराने की दुकान चलाने के दिनों को याद करते हुए व्यक्तिगत विकास और माता-पिता के समर्थन के महत्व को रेखांकित किया है। रॉकी भाई का यह सफर टॉक्सिक और रामायण जैसी आगामी फिल्मों से पहले उनकी जमीनी हकीकत को दर्शाता है।

सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, एक्टर 'रामायण' फिल्म में रावण की भूमिका में नजर आने वाले हैं।  केजीएफ स्टार ने सिनेमा की दुनिया में परचम लहरा दिया है। दरअसल,  इतनी दौलत और शोहरत से पहले एक्टर ने काफी बड़ा संघर्ष किया है। एक समय था, जब वे प्रोविजन स्टोर पर काम किया करते थे।

यश को याद आया बचपन का दौर

हालिए में एक्टर यश अपने पुराने दिन को याद करते हुए भावुक हो गए। आज उन्हें इंडियन सिनेमा का सुपरस्टार कहते हैं, लेकिन कामयाबी तक पहुंचने से पहले पहले उन्होंने बड़ा सफर फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस से काफी दूर था। वह एक्टर बनने से पहले परचून की दुकान पर काम किया करते थे।

 - बता दें कि, यश का असली नाम नवीन गौड़ा है। हाल ही में उन्होंने अपनी लाइफ के किस्से 'आप की अदालत' शो में साझा किए। 

 - यश ने उस पल के बारे में बताया कि जब उन्हें पहली बार अपने परिवार और दोस्तों के बीच आर्थिक स्थिति का फर्क समझ आया।

 - उन्होंने कहा कि स्कूल के दिनों में उन्हें कभी ऐसा फर्क महसूस नहीं हुआ, लेकिन कॉलेज के समय के बाद हालात बदल गए।

किस वजह से शर्म महसूस करते थे केजीएफ स्टार

यश ने बताया कि, स्कूल के दिनों में उन्हें कभी दूसरे बच्चों और अपने बीच स्टेटस या पैसे लेकर कभी कोई फर्क महसूस नहीं हुआ। लेकिन कॉलेज के समय यह फर्क महसूस हुआ है। कॉलेज के दौरान सभी के पास अपनी बाइक और कारें थीं। उनके पास पहनने के लिए अच्छे कपड़े थे। मेरे पास बस मेरे पिता का पुराना स्कूटर था।

 - यश ने आगे बताया है कि उस समय मैंने अपने परिवार की मदद के लिए एक किराने की दुकान भी शुरु की थी। मुझे पुराने स्कूटर चलाने में शर्म आती थी। कभी-कभी, जब मुझे दुकान के लिए सामान लाना होता था, मुझे उसी स्कूटर पर जाना पड़ता है।

 - उस दौरान मुझे हीन भावना महसूस होती थी और अक्सर सोचता था कि कोई मुझे इस हालत में न देखे। 

 - मुझे इस बात की भी चिंता रहती थी कि कहीं मेरे दोस्त मुझे इस तरह न देख लें।'

कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'?

यश ने कहा कि उनके माता-पिता परिवार के लिए कोई संपत्ति नहीं बना पाए, लेकिन उन्होंने उन्हें उससे भी ज्यादा कीमती चीजें दीं है और वह हैं- जिंदगी के सबक और सपोर्ट। एक्टर ने कहा कि 'मेरे माता-पिता हमारे लिए कोई संपत्ति तो नहीं बना पाए, लेकिन हमें जिंदगी की सीख देने के लिए उन्होंने जो त्याग किए, उसके लिए मैं काफी उनका शुक्रगुजार हूं। उन्होंने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है और मुझे हर वो चीज दी जिसकी मुझे जरुरत थी।'

वहीं, सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है 'टॉक्सिक'। यह फिल्म 26 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। 'टॉक्सिक'  में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया नजर आ रही हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़