फिल्म Thar में एक साथ दिखेंगी पापा-बेटे की जोड़ी, अनिल कपूर ने दिया यह बयान

anil kapoor
Google common license

अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ काम करने के बारे में अभिनेता अनिल कपूर ने कहा कि मैं पीछे बैठकर सुनता हूं।अनिल कपूर एक पुलिस कर्मी सुरेखा सिंह की भूमिका में हैं, जो इन हत्याओं की जांच करता है। फिल्म का निर्देशन निर्देशक राज सिंह चौधरी ने किया है।

मुंबई। अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ काम करने के बारे में अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उन्हें एक पिता और सिनेमा का छात्र होने के बीच फर्क करने में मुश्किल होती है। ऐसी स्थिति मैं वह केवल पहले सुनो फिर प्रतिक्रिया करो के नियम का पालन करते हैं। अपनी पहली फिल्म मिर्ज़्या से शुरुआत करने वाले हर्षवर्धन इस बार पिता अनिल कपूर के साथ नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म थार में दिखाई देंगे। अनिल कपूर ने पीटीआई- को बताया, मैं हमेशा पीछे हट जाता हूं और सुनता हूं, समझता हूं और फिर प्रतिक्रिया करता हूं। लेकिन कभी-कभी मैं एक पिता की तरह प्रतिक्रिया करता हूं, क्योंकि मैं एक पिता हूं। ’’

इसे भी पढ़ें: विक्रम भट्ट की इस फिल्म से अविका गौर करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

उन्होंने कहा, ‘‘क्या मुझे उसे एक अभिनेता के रूप में या एक निर्माता के रूप में या सिनेमा के छात्र के रूप में या एक पिता के रूप में संभालना चाहिए? मैं भी आगे बढ़ रहा हूं।’’ कपूर ने कहा कि बेटे ने उन्हें थार में काम करने की पेशकश की और उन्होंने इस परियोजना को अपनी मंजूरी दे दी। 1980 के दशक पर आधारित, फिल्म थार राजस्थान के एक सुदूर गांव के माध्यम से सिद्धार्थ (हर्ष वर्धन) के सफर के बारे में है, जोहिंसक हत्याओं की एक श्रृंखला से हिल गया है। अनिल कपूर एक पुलिस कर्मी सुरेखा सिंह की भूमिका में हैं, जो इन हत्याओं की जांच करता है। फिल्म का निर्देशन निर्देशक राज सिंह चौधरी ने किया है। फातिमा सना शेख और सतीश कौशिक अभिनीत थार 6 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़