Arijit Singh Birthday: Superstar Arijit Singh का 39वां जन्मदिन, जानें Reality Show में मिली हार से किंग बनने का सफर

Arijit Singh Birthday
Instagram

बॉलीवुड के सुपरस्टार सिंगर अरिजीत सिंह आज यानी की 25 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी कमाल की आवाज के कारण अरिजीत सिंह करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुके हैं।

बॉलीवुड के सुपरस्टार सिंगर अरिजीत सिंह आज यानी की 25 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिंगिंग की दुनिया में सिंगर का फलता-चमकता मुकाम हासिल करने वाले अरिजीत सिंह भले ही सुपरस्टार हैं। लेकिन सिंगर अक्सर अपनी सादगी के लिए सुर्खियां बटोरते रहते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सिंगर अरिजीत सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

पश्चिम बंगाल के जिले मुर्शिदाबाद में पड़ने वाले कस्बे जियागंज में 25 अप्रैल 1987 को अरिजीत सिंह का जन्म हुआ था। अरिजीत के अंदर बचपन से ही संगीत के लिए दीवानगी और सिंगर बनने का ख्वाब देखते थे। उन्होंने अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद मुंबई का रुख किया और रियलिटी शो में हिस्सा लिया।

रियलिटी शो नहीं जीत पाए

हालांकि अरिजीत ने अपनी आवाज से लोगों का दिल तो जीता, लेकिन वहीं रियलिटी शो नहीं जीत पाए। जिसके बाद अरिजीत सिंह लगातार संघर्ष करते रहे और कुछ गाने भी गाए। वहीं साल 2013 में उन्होंने फिल्म 'आशिकी 2' के लिए गाना गाकर कमाल कर दिया। जिसके बाद वह लोगों के चहेते बन गए। फिर अरिजीत सिंह को इंडस्ट्री का स्टार सिंगर माना जाता है। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट गाने दिए। अब तक सिंगर ने करीब 274 से ज्यादा फिल्मों में अपने गाने दिए हैं।

करियर के पीक पर संन्यास

बीते दिनों सिंगर ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी। लेकिन अभी भी सिंगर अरिजीत की कुछ फिल्मों के गाने रिलीज होने वाले हैं। हालांकि उनके संन्यास लेने के फैसले से फैंस का दिल टूट गया था। वहीं आज भी सिंगर के बेहतरीन गाने लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़