Ayushmann Khurrana ने पूरी की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की शूटिंग, नयी दिल्ली में साझा की तस्वीरें

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

अभिनेता Ayushmann Khurrana ने नयी दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की शूटिंग पूरी होने पर सेट से तस्वीरें साझा की हैं। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ Sharvari मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

नयी दिल्ली, दो अगस्त अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की शूटिंग पूरी होने पर सेट से कई तस्वीरें साझा की हैं। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान के साथ शरवरी मुख्य भूमिका में हैं। राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

आयुष्मान ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह पोस्ट साझा की। पहली तस्वीर में वह शरवरी के साथ नजर आ रहे हैं, जिसके बाद फिल्म के सेट की अन्य तस्वीरें हैं। उन्होंने में लिखा, ‘‘ये प्रेम मोल लिया की शूटिंग बाणगंगा में सबसे शुभ तरीके से पूरी हुई।

...इस सफर को इतना खास बनाने के लिए सूरज सर, राजश्री प्रोडक्शंस, महावीर जैन और पूरी टीम का दिल से धन्यवाद। अब हमें उस पल का बेसब्री से इंतजार है, जब हम सूरज बड़जात्या की यह फिल्म 27 नवंबर को सिर्फ सिनेमाघरों में आपके और आपके परिवार के सामने पेश करेंगे।’’ चार साल के अंतराल के बाद सूरज बड़जात्या इस फिल्म के जरिए निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। ‘हम आपके हैं कौन..!’, ‘हम साथ-साथ हैं’ और ‘विवाह’ जैसी पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए प्रख्यात निर्देशक ने आखिरी बार ‘ऊंचाई’ (2022) का निर्देशन किया था, जिसमें अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर सहित अन्य कलाकार शामिल थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़