2019 की वो फिल्में जिन्होंने दिवाली पर निकाला निर्माताओं का दिवाला...

biggest-flop-movies-of-bollywood-2019
रेनू तिवारी । Oct 16 2019 3:07PM

बड़ी फिल्मों से मतलब है कि इन फिल्मों के निर्देशक और एक्टर जानी मानी हस्तियां थी लेकिन बड़े बेनर और बड़े सितारों के बाद भी ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। आइये जानते हैं सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों के बारे में-

बॉलीवुड के लिए साल 2019 कई मामलों में शुभ और कई मामलों में अशुभ रहा। इस साल कई बड़े निर्माता और निर्देशकों ने बड़ी फिल्में बनाई लेकिन उन फिल्मों नें फिल्ममेकर का दीवाला निकाल दिया। बड़ी फिल्मों से मतलब है कि इन फिल्मों के निर्देशक और एक्टर जानी मानी हस्तियां थी लेकिन बड़े बेनर और बड़े सितारों के बाद भी ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। आइये जानते हैं सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों के बारे में- 

जोया फेक्टर

फॉक्स स्टार स्टूडियोज की फिल्म जोया फैक्टर अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित की गई थी। फिल्म के निर्माता पूजा शेट्टी और आरती शेट्टी हैं। सोनम कपूर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल चार करोड़ कमाए।

खानदानी शफाखाना 

2019 में रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा और वरुण शर्मा की फिल्म खानदानी शफाखाना का ट्रेलर काफी शानदार था। फिल्म का मुद्दा भी काफी जानदार था लेकिन खराब एक्टिंग और उलझी हुई कहानी के चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई। इस फिल्म ने भी कुल कमाई सिर्फ 3.83 करोड़ रुपए की थी। 

वाय चीट इंडिया 

इमरान हाशमी की शिक्षा में भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म वाय चीट इंडिया ने बॉक्स बॉफिस पर कुल कलेक्शन सिर्फ 8.66 करोड़ रुपये था।

इंडियाज मोस्ट वांटेड 

इंडियाज मोस्ट वांटेड एक 2019 की भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है, और अर्जुन कपूर ने अभिनय किया है। यह फिल्म एक गुप्त मिशन में एक आतंकवादी को ट्रैक करके मारने की कहानी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई कुल कमाई 11.90 करोड़ रुपये रही थी।

जबरिया जोड़ी

जबरिया जोड़ी 2019 की रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा ने अभिनय किया है। यह फिल्म बिहार में प्रचलित दूल्हे के अपहरण की परंपरा पर आधारित है। 25 जनवरी 2019 को रिलीज हुई इस फिल्म ने कुल मिलाकर 18.19 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

ठाकरे बालासाहेब 

ठाकरे एक 2019 की भारतीय फिल्म है, मराठी और हिंदी में एक साथ बनाई गई ये फिल्म अभिजीत पानसे द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म भारतीय राजनीतिक पार्टी शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के जीवन का अनुसरण करती है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ठाकरे और अमृता राव ने अपनी पत्नी के रूप में अभिनय किया है। 25 जनवरी 2019 को रिलीज हुई इस फिल्म ने कुल मिलाकर 18.19 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा 

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन शेली चोपड़ा धर ने किया है। इस फिल्म में अनिल कपूर, सोनम कपूर, [राजकुमार राव और जूही चावला, और सहायक भूमिका में सीमा पाहवा, बृजेन्द्र काला, अलका कौशल, अक्षय ओबेरॉय और रेजिना कैसेंड्रा हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 20.28 करोड़ रुपये रहा था। ये भी फ्लॅाप में रही।

कलंक 

कलंक अभिषेक वर्मन निर्देशित और करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला के बैनर में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 81 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का बजट 150 करोड़ था साथ ही इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त जैसे सुपरस्टार सितारे थे तब भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म ने निर्माताओं का दिवाला लगा दिया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़