Padma Awards 2026: ममूटी और अल्का याग्निक को मिला पद्म भूषण, आर माधवन हुए पद्म श्री से सम्मानित

Padma Awards 2026
X
एकता । Jun 23 2026 6:44PM

राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में कला जगत की हस्तियों का सम्मान हुआ, जिसमें मलयालम सुपरस्टार ममूटी और गायिका अल्का याग्निक को पद्म भूषण प्रदान किया गया। अभिनेता आर माधवन और दिवंगत सतीश शाह को पद्म श्री से नवाजा गया, इस दौरान पीएम मोदी की मौजूदगी और कलाकारों के भावुक पल चर्चा में रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार, 23 जून को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे सिविल इनवेस्टीट्यूर सेरेमनी के दौरान साल 2026 के बचे हुए पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गज मौजूद रहे। इस दौरान देश की कला, सिनेमा और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली कई बड़ी हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजा गया।

ममूटी और अल्का याग्निक को मिला पदम भूषण

मलयालम सिनेमा के मेगास्टार ममूटी इस सेरेमनी के शुरुआती विजेताओं में शामिल रहे, जिन्हें राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से सम्मानित किया। इस खास मौके पर ममूटी के साथ उनकी पत्नी सुल्फत, बेटे व एक्टर दुलकर सलमान और बेटी सुरुमी भी मौजूद थीं। वहीं, लंबे समय से हीयरिंग लॉस (सुनने की क्षमता खोने की बीमारी) से जूझ रहीं देश की दिग्गज प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। अलका जब मंच की तरफ बढ़ रही थीं, तो उन्होंने फ्रंट रो में बैठे पीएम नरेंद्र मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जिसके बाद वह स्टेज पर पहुंचीं।

इसे भी पढ़ें: Thalapathy Vijay के बर्थडे पर Trisha Krishnan की 'नो पोस्ट' से फैंस हुए परेशान

आर माधवन और सतीश शाह को पद्म श्री, पीएम मोदी ने थपथपाई पीठ

पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों में तेलुगु अभिनेता मुरली मोहन और राजेंद्र कुमार के साथ-साथ वर्सटाइल एक्टर आर माधवन का नाम भी शामिल रहा। माधवन ने भी अवॉर्ड लेने से पहले पीएम मोदी के पैर छुए, जिसके बाद पीएम ने मुस्कुराते हुए उनसे कुछ बात की और प्यार से उनकी पीठ थपथपाई। पिछले साल अक्टूबर में दुनिया को अलविदा कह चुके दिवंगत अभिनेता सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया, जिसे उनके कजिन अरविंद ममानिया ने रिसीव किया।

इसे भी पढ़ें: Varun Dhawan की मां बनने पर ट्रोल हुईं Mouni Roy, अब ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

पहले फेज में धर्मेंद्र को मिला था मरणोपरांत पद्म विभूषण

इससे पहले 26 मई को आयोजित हुई पहली सेरेमनी में राष्ट्रपति ने कुल 66 विजेताओं को पद्म पुरस्कार सौंपे थे। उस दौरान नवंबर 2025 में दुनिया छोड़ चुके बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण दिया गया था, जिसे उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने स्वीकार किया था। इसके अलावा, एडवर्टाइजिंग की दुनिया के किंग पीयूष पांडे को मरणोपरांत मिले पद्म भूषण को उनकी पत्नी नीता पांडे ने लिया, जबकि बंगाली सिनेमा के सुपरस्टार प्रोसेनजीत चटर्जी को भी पहले फेज में पद्म श्री से नवाजा जा चुका है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़