Varun Dhawan की मां बनने पर ट्रोल हुईं Mouni Roy, अब ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

वरुण धवन से सिर्फ एक साल बड़ी होने के बावजूद उनकी मां का रोल करने पर ट्रोल हुईं मौनी रॉय ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि उन्हें इन बातों से फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनके डायरेक्टर उनके काम से खुश थे, जो उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय हाल ही में फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आई थीं। इस मूवी में उन्होंने वरुण धवन की 'फेक मां' का रोल प्ले किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्रोलिंग की सबसे बड़ी वजह यह थी कि रीयल लाइफ में मौनी रॉय, वरुण धवन से सिर्फ एक साल बड़ी हैं। इतनी कम उम्र के अंतर के बावजूद मां का किरदार निभाने पर लोगों ने मेकर्स और मौनी पर खूब सवाल उठाए। अब इस पूरे विवाद पर मौनी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
ट्रोलर्स को मौनी का दो टूक जवाब, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता
इस ट्रोलिंग पर रिएक्ट करते हुए मौनी रॉय ने कहा, "मैं इन सब चीजों के बारे में कुछ नहीं कर सकती और सच कहूं तो मुझे अब इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। लोग इस बात का बतंगड़ बना रहे हैं कि मेकर्स ने मेरे साथ ऐसा कैसे कर दिया! लेकिन मुझे पता है कि मैंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया है। मेरे डायरेक्टर और सेट पर मौजूद बाकी सभी लोग मेरे काम से बेहद खुश थे, और मेरे लिए बस यही मायने रखता है।"
इसे भी पढ़ें: क्या UK07 Rider अनुराग डोभाल का हो रहा है Divorce? पत्नी से अलग होने पर पहली बार तोड़ी चुप्पी
पहली बार किया कॉमेडी में किया एक्सपेरिमेंट
मौनी रॉय ने आगे बताया कि उन्हें इस कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत मजा आया। वह डायरेक्टर डेविड धवन की बहुत बड़ी फैन हैं और उनकी फिल्में मौनी के लिए 'कम्फर्ट वॉच' की तरह हैं। अक्सर सीरियस, सुपरनैचुरल या बोल्ड किरदारों में नजर आने वाली मौनी ने इस फिल्म के जरिए पहली बार कॉमेडी में हाथ आजमाया है। उन्होंने साफ कर दिया कि वह अपनी लाइफ में पूरी तरह सॉर्टेड हैं और बड़े पर्दे पर किसी भी तरह का चैलेंजिंग रोल निभाने से उन्हें कोई परहेज नहीं है।
अन्य न्यूज़














