RIP Manobala । नहीं रहे तमिल इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन, 69 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता, कॉमेडियन मनोबला का निधन हो गया है। अभिनेता पैंक्रियाटिक की समस्या से जूझ रहे थे। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता पर इलाज का असर बंद हो गया था। पिछले दो हफ़्तों में उनकी तबियत ज्यादा ख़राब हो गई थी और आज बीमारी के कारण उनका निधन हो गया।
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता, कॉमेडियन, निर्देशक और निर्माता मनोबला का निधन हो गया है। अभिनेता ने आज अपने चेन्नई स्थित घर में आखिरी सांस ली। वे महज 69 साल के थे। मनोबल के करीबी ने मीडिया को बताया कि अभिनेता पैंक्रियाटिक की समस्या से जूझ रहे थे। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता पर इलाज का असर बंद हो गया था। पिछले दो हफ़्तों में उनकी तबियत ज्यादा ख़राब हो गई थी और आज बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। बता दें, हाल ही में मनोबल को इलाज के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से उन्हें उनके घर पर शिफ्ट कर दिया गया था। यहीं से उनका इलाज चल रहा था।
इसे भी पढ़ें: Alia Bhatt का 1000 मोतियों से सजा ऑउटफिट जिस ड्रेस से था प्रेरित, उस ओरिजनल गाउन को Dua Lipa ने Met Gala 2023 में पहना
मनोबला के अचानक निधन से उनके फैंस और तमिल इंडस्ट्री के सितारें टूट गए हैं। सोशल मीडिया के जरिये सभी अभिनेता के निधन पर अपना शोक प्रकट कर रहे हैं। सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिल में ट्वीट करते हुए लिखा, 'लोकप्रिय निर्देशक, अभिनेता और मेरे दोस्त मनोबला के निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
பிரபல இயக்குநரும், நடிகருமான, அருமை நண்பர் மனோபாலாவுடைய இறப்பு எனக்கு மிகவும் வேதனை அளிக்கிறது. அவருடைய குடும்பத்தினருக்கு என்னுடைய அனுதாபங்கள். அவரது ஆத்மா சாந்தியடையட்டும்.@manobalam
— Rajinikanth (@rajinikanth) May 3, 2023
इसे भी पढ़ें: Chaitanya Suicide । कर्ज नहीं चुका पाने की वजह से उठाया कदम, आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए वीडियो में किया खुलासा
अभिनेता कमल हासन ने भी अपने करीबी दोस्त मनोबल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने तमिल में किए हुए ट्वीट में लिखा, 'एक अच्छे दोस्त जो निर्देशक, अभिनेता और निर्माता थे, मनोबला के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। उनकी प्राथमिक पहचान सिनेमा के प्रति उत्साही की थी। उनके शोक संतप्त परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।' इनके अलावा जयराम, विक्रम, सुहानी मणिरत्नम, दुलकर सलमान जैसे कई सितारों ने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है।
இயக்குனர், நடிகர், தயாரிப்பாளர் என பன்முகம் கொண்ட இனிய நண்பர் மனோபாலா மறைந்த செய்தி பெரும் துயரத்தை அளிக்கிறது. சினிமாவின் ஆர்வலர் என்பதே அவரது முதன்மையான அடையாளமாக இருந்தது. அவரை இழந்து வாடும் குடும்பத்தாருக்கும், நண்பர்களுக்கும், அவரது ரசிகர்களுக்கும் எனது ஆறுதலைத்…
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) May 3, 2023
अन्य न्यूज़












