Parineeti Chopra Birthday: पीआर मैनेजर से बॉलीवुड क्वीन तक, परिणीति चोपड़ा का बेमिसाल फिल्मी सफर

Parineeti Chopra Birthday
Instagram

बॉलीवुड के फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज यानी की 22 अक्तूबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। फिलहाल इस समय परिणीति अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। इस समय एक्ट्रेस फिल्मों से थोड़ा दूर हैं।

बॉलीवुड के फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज यानी की 22 अक्तूबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। फिलहाल इस समय परिणीति अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। इस समय एक्ट्रेस फिल्मों से थोड़ा दूर हैं। बता दें कि परिणीति ने अपने करियर की शुरूआत में एक्ट्रेस बनने से पहले कई काम किए हैं। परिणीति चोपड़ा ने खुद खुलासा किया था कि शुरूआती दौर में वह अनुष्का शर्मा की पीआर थीं। एक्ट्रेस को अभिनय के अलावा सिंगिंग का भी शौक है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

हरियाणा के अंबाला में 22 अक्तूबर 1988 को परिणीति चोपड़ा का जन्म हुआ था। परिणीति चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की रिश्ते में बहन लगती हैं। परिणीति पढ़ाई-लिखाई में काफी ज्यादा होशियार थीं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा अंबाला से पूरी की और फिर लंदन के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में डिग्री प्राप्त की। परिणीति चोपड़ा एक सफल इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत ने उनको फिल्मों की तरफ मोड़ दिया।

फिल्मी सफर

परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर की शुरूआत बतौर पीआर मैनेजर की थी। उन्होंने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के लिए बतौर पीआर असिस्टेंट काम किया था। फिर साल 2011 में परिणीति ने बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। इस फिल्म में एक्ट्रेस के शानदार अभिनय की काफी सराहना हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'इश्कजादे', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'हंसी तो फंसी' और 'नमस्ते इंग्लैंड' जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा एक्ट्रेस को फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में देखा गया था। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था।

गाने का भी है शौक

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सिर्फ अभिनय ही नहीं बल्कि संगीत में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कई फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी है। साल 2017 में परिणीति चोपड़ा ने अपनी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' के टाइटल ट्रैक 'माना के हम यार नहीं' को गाया था। इसके बाद उन्होंने 'मतलबी यारियां' और 'तेरी मिट्टी' जैसे कई गानों में अपनी आवाज दी।

शादी

परिणीति चोपड़ा ने आप पार्टी नेता और सांसद राघव चड्ढा को काफी समय तक डेट किया है। फिर कपल ने 13 मई 2023 में सगाई की और 24 सितंबर 2023 को दोनों ने उदयपुर में शादी रचाई थी। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने बेटे को जन्म दिया है और वह इस समय मदरहुड एंजॉय कर रही हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़