Randeep Hooda Birthday: Rohtak से Hollywood की गलियों तक Randeep Hooda का जलवा, 50th Birthday पर देखें एक्टर का फिल्मी सफर

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा 20 अगस्त को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में धाक जमा चुके हैं।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा 20 अगस्त को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में धाक जमा चुके हैं। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि एक समय ऐसा भी था, जब वह अरना खर्च चलाने के लिए कार वॉश और टैक्सी ड्राइवर तक का काम करते थे। लेकिन आज वह बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ लग्जरी लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता रणदीप हुड्डा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार
हरियाणा के रोहतक में 20 अगस्त 1967 को रणदीप का जन्म हुआ था। इनके पिता एक सर्जन हैं और मां सोशल वर्कर थीं। जब वह 8 साल के थे, तो रणदीप को बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया, जहां से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। फिर उनका एडमिशन दिल्ली के डीपीएस में हुआ, लेकिन वह डॉक्टर नहीं बनना चाहते थे। इसलिए वह आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए। यहां पर उन्होंने मार्केटिंग में ग्रेजुएशन किया।
वेटर का किया काम
रणदीप हुड्डा के लिए ऑस्ट्रेलिया में रहना इतना भी आसान नहीं था। उन्होंने यहां पर खर्च चलाने के लिए एक चाइनीज रेस्टोरेंट में बतौर वेटर का काम किया। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने कार वॉश और टैक्सी ड्राइवर के रूप में भी काम किया। पढ़ाई खत्म होने के बाद वह साल 2000 में भारत वापस आ गए। फिर यहां आकर एयरलाइन कंपनी के मार्केटिंग विभाग में काम किया था। रणदीप ने काम के साथ-साथ मॉडलिंग और थिएटर में काम किया और बाद में उनको बॉलीवुड में एंट्री मिली।
बॉलीवुड में चांस
साल 2001 में रणदीप की मुलाकात फिल्म डायरेक्टर मीरा नायर से हुई। जिसके बाद रणदीप फिल्म 'मॉनसून' के लिए सिलेक्ट हो गए। बताया जाता है कि ऑस्ट्रेलियन एक्सेंट की वजह से रणदीप को इस फिल्म में एनआरआई का रोल दिया गया था। इसके बाद अभिनेता ने फिल्म 'डी' से काफी सुर्खियां बटोरी। यह फिल्म उनके फिल्मी करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुईं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर एक अलग पहचान बनाई।
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने 'साहिब बीबी और गैंगस्टर', 'सरबजीत', 'हाइवे', 'सुल्तान', 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई', 'किक', 'रंग रसिया', 'जन्नत 2', 'एक्सट्रैक्शन' और 'बागी 2' जैसी फिल्मों में काम किया है।
अभिनेता की कमाई का साधन फिल्में और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। जिनके लिए वह मोटी फीस चार्ज करते हैं। वह एक फिल्म के लिए करीब 5-6 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए अभिनेता की फीस करीब 60-70 लाख रुपए होती है।
अन्य न्यूज़














