CBI Investigation से पहले फैसला क्यों? Ankita Bhandari केस में बोले Rahul Gandhi- पीड़ितों की आवाज दबाती है सरकार

rahul
ANI
अंकित सिंह । Oct 15 2026 12:18PM

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली के इंडिया गेट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पीड़ितों की आवाज दबा रही है। वहीं रिहा होने के बाद अंकिता के पिता ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने यह बात उत्तराखंड में 2022 में हुई अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में उसके माता-पिता को हिरासत में लिए जाने के संदर्भ में कही। गांधी ने कहा कि इस सरकार की पहचान ही यह है कि यह पीड़ितों की आवाज़ दबा देती है और सवाल पूछने वालों को रास्ते से हटा देती है। 19 वर्षीय अंकिता भंडारी के माता-पिता को गुरुवार तड़के रिहा कर दिया गया। उन्हें कुछ घंटे पहले ही इंडिया गेट के पास हिरासत में लिया गया था, जहाँ वे सिक्किम के राज्यपाल के रूप में दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Amarinder Singh की कांग्रेस में वापसी की अटकलें, Sachin Pilot ने कहा- राजनीति में कुछ भी हो सकता है

हिरासत में लिए जाने के दौरान, अंकिता के पिता ने केंद्र सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया कि वे गौतम की नियुक्ति को रद्द करें। राहुल गांधी ने 'X' पर लिखा कि सुबह के 4 बजे। जब दुनिया सो रही थी, तब अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में ले लिया गया। उनका गुनाह क्या था? वे इंडिया गेट पर शांति से बैठे थे - भारी मन और बिना किसी हंगामे के। उनकी बस यही मांग थी कि जब तक CBI जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल न बनाया जाए।

गांधी ने कहा कि कल, प्रियंका और मैं इन माता-पिता से मिले। उस जांच के नतीजे आने से पहले ही, आनन-फानन में कार्रवाई की गई और सवाल पूछने वाले माता-पिता को आधी रात को उठा लिया गया। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि यह इस सरकार की पहचान है: पीड़ितों की आवाज़ को दबा देना और सवाल पूछने वालों को रास्ते से हटा देना।" उन्होंने आगे कहा, "न्याय की यह लड़ाई न तो दबेगी और न ही रुकेगी।

इसे भी पढ़ें: अंकिता भंडारी के माता-पिता का Delhi के इंडिया गेट पर धरना, Rahul Gandhi ने दिया समर्थन

उन्होंने 'जस्टिस फॉर अंकिता भंडारी' (अंकिता भंडारी के लिए न्याय) हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी है और तब तक उनके साथ खड़ी रहेगी, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता। सूत्रों के मुताबिक, उनके माता-पिता को सुबह करीब 5 बजे रिहा कर दिया गया। अंकिता के पिता ने धमकी दी है कि अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानती है, तो वे देशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। उनके परिवार का आरोप है कि अंकिता की मौत में गौतम की अहम भूमिका थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़