सुशांत के केस में भूत वाला एंगल! इन तीन लोगों ने कहा- रिया मैडम को घर में आत्मा दिखाती थी

dd
रेनू तिवारी । Jul 30 2020 12:17PM

पुलिस ने सबसे पहले सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त महेश शेट्टी और घर के नौकर से पूछताछ की है। घर के नौकर ने कहा कि सुशांत के पुराने वाले घर में रिया मैडम को भूत दिखाई देता था। सुशांत से वह इस बारे में बाद किया करती थी।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में उनके परिवार ने गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशांत के परिवार का कहना है कि सुशांत का रिया ने मानसिक और आर्थिक रूप शोषण किया। सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया पर परिवार ने ये भी आरोप लगाया है कि रिया ने सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकाले हैं। सुशांत को ये भी धमकी दी कि वह उनकी मेडिकल रिपोर्ट को मीडिया को दे देंगी जिससे उनका करियर बर्बाद हो जाएगा। ऐसे गंभीर आरोपों के बाद सुशांत सिंह राजपूत की जांच के लिए बिहार पुलिस मुंबई पूछताछ के लिए गयी हैं। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने खोले राज, कहा- फिल्मी दुनिया छोड़ ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था मेरा बेटा, लेकिन रिया...

पुलिस ने सबसे पहले सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त महेश शेट्टी और घर के नौकर से पूछताछ की है। घर के नौकर ने कहा कि सुशांत के पुराने वाले घर में रिया मैडम को भूत दिखाई देता था। सुशांत से वह इस बारे में बाद किया करती थी। नौकर ने यह भी कहा कि रिया चक्रवर्ती भूत में विश्वास करती थी। वह कई बार घर में भूत की बातें करती थी। सुशांत से  भी वह हमेशा भूत दिखने की बात करती थी। उनकी बातों के बात मुझे भी भूत के होने का एहसास हुआ। सुशांत ने उस घर को छोड़ दिया वह बांद्रा वाले घर में रिया के साथ शिफ्त हो गये थे। रिया ने भी अपने बयान में इस बात का जिक्र किया था कि सुशांत ने अपना पुराना गर भूत के कारण छोड़ा। वहां डर लगता था। भूत वाली बात सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी भी बिहार पुलिस की पूछताछ में कंफर्म कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़, एक्टर के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

आपको बता दें कि दो दिन पहले सुशांत की मौत के पीछे बॉलीवुड के नेपोटिस्म को दोषी माना जा रहा था लेकिन परिवार की एफआईआर के बाद पूरा मामला बदल गया। नेपोटिज्म से सारा फोकस हद कर रिया चक्रवर्ती पर आ गया हैं। रिया ने सुप्रीम कोर्ट में ये गुहार भी लगायी है कि ये केस मुंबई में ट्रांसफर किया जाए। जिसपर अभी सुनवाई होनी बाकी। रिया की इस याचिका से ये साफ है कि वह नहीं चाहती कि बिहार पुलिस इस मामले की जांच करें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़