Gufi Paintal Dies | बीआर चोपड़ा की महाभारत के शकुनी मामा गुफी पेंटल का 79 साल की उम्र में निधन

 BR Chopra Mahabharat
BR Chopra Mahabharat
रेनू तिवारी । Jun 5 2023 11:55AM

महाभारत में शकुनी मामा का किरदान निभाने वाले गुफी पेंटल लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और 31 मई को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह 79 वर्ष के थे और उम्र संबंधी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया।

महाभारत में शकुनी मामा का किरदान निभाने वाले गुफी पेंटल लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और 31 मई को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह 79 वर्ष के थे और उम्र संबंधी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। दिग्गज अभिनेता का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई में किया जाएगा। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया और उन्हें आईसीयू में भर्ती बताया गया। अभिनेता के परिवार ने एक बयान में कहा, "गहरे दुख के साथ हम अपने पिता मिस्टर गुफी पेंटल (शकुनी मामा) के निधन की सूचना देते हैं। आज सुबह परिवार के बीच उनका निधन हो गया।"

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में Siddharth के साथ छुट्टियां मना रही हैं Aditi Rao Hydari, सामने आई दोनों की तस्वीरें

गुफी पेंटल को महाभारत में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है जो दूरदर्शन पर प्रसारित होता था। उन्हें आखिरी बार स्टार भारत के शो जय कन्हैया लाल की में देखा गया था। फिल्म उद्योग में एक मजबूत पृष्ठभूमि वाले एक रचनात्मक परिवार से आने वाले गुफी के पिता मोहन पेंटल भी एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और हास्य अभिनेता थे।

इसे भी पढ़ें: खराब फिल्मों को बचाने के लिए Nora Fatehi से कांटेक्ट करते हैं प्रोडूसर, अभिनेत्री ने किए चौकाने वाले खुलासे

गुफी पेंटल एक अभिनेता होने के साथ-साथ एक टेलीविजन निर्देशक भी थे। उनके अन्य उल्लेखनीय कार्यों में रफू चक्कर, देस परदेस, दिल्लगी, मैदान-ए-जंग, दावा और कई अन्य शामिल हैं। वह कानून, सौदा, अकबर बीरबल, ओम नमाय शिवाय, मिसेज कौशिक की पांच बहुएं, कर्ण संघिनी और अन्य जैसे टीवी शो का भी हिस्सा रहे हैं। पेंटल ने हैलो इंस्पेक्टर और खोटे सिक्की जैसे टेलीविजन शो भी बनाए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़