इमरान हाशमी की फिल्म हरामी का ट्रेलर रिलीज, बच्चों के चोरी करने वाले अपराध पर आधारित

निर्माताओं ने इमरान हाशमी-अभिनीत फिल्म हरामी का ट्रेलर जारी किया। ट्रेलर में, हम अनाथ लड़कों के एक ग्रुप को देखते हैं को लोगों की जेब काटता है। ये लड़कों का समूह एक अपनी पूरी रिपोर्ट एक आदमी को देते हैं।
निर्माताओं ने इमरान हाशमी-अभिनीत फिल्म हरामी का ट्रेलर जारी किया। ट्रेलर में, हम अनाथ लड़कों के एक ग्रुप को देखते हैं को लोगों की जेब काटता है। ये लड़कों का समूह एक अपनी पूरी रिपोर्ट एक आदमी को देते हैं। उनका नेतृत्व एक अंग्रेजी बोलने वाले अपराध के भगवान द्वारा किया जाता है, जिसका किरदार इमरान हाशमी ने निभाया है। फिल्म में इमरान हाशमी का लीड रोल है।
इसे भी पढ़ें: अपने परिवार के साथ रणबीर कपूर ने मनाया अपनी 38वां जन्मदिन, बहन ने शेयर की तस्वीरें
फिल्म हरामी के ट्रेलर में दिखाया गया है एक लड़का एक ऐसे आदमी की जेब काटता है जो एक मध्यमवर्ग का आदमी है। जिसने गरीबी में कुछ पैसे अपनी बेटी की शादी के लिए बचाए थे। लड़के द्वारा पैसे चुरा लिए जाने के बाद वो आदमी आत्महत्या कर लेता है। जिस लड़के ने ये चोरी की थी उसे जब पता चलता है कि उस आदमी ने आत्महत्या कर ली तो वह चोरी करना छोड़ना चाहता है। वह लड़का उस आदमी के घर की मदद करना चाहता है। किशोर लड़का तब उस आदमी की बेटी से मिलता है जिसे उसने लूट लिया था और उसका हृदय परिवर्तन हुआ है।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में स्थित राज कपूर और दिलीप कुमार के पुश्तैनी घर खरीदेगी प्रांतीय सरकार
हरमी का निर्देशन श्याम मदिराजू ने किया है। फिल्म बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2020 में प्रीमियर के लिए तैयार है, जो 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच आयोजित की जाएगी। इमरान के अलावा, फिल्म में रिजवान शेख, धनश्री पाटिल, हर्ष राजेंद्र राणे, आशुतोष गायकवाड़, माचिन्द्र गडकर, सार्थक दुसाने, मनीष मिश्रा, यश कांबले, दुर्गेश गुप्ता, आदित्य भगत, स्टार लियु, दीक्षा निशा और आदिल खान भी हैं। ।
अन्य न्यूज़












