फिल्म मोहब्बतें से शुरू किया था इस हीरो ने अपना करियर, लेकिन पर्दे पर नहीं चला जादू, अब यह काम करके कमा रहा है नाम

उदय चोपड़ा का जन्म आज ही के दिन 1973 में जाने-माने डायरेक्टर दिवंगत यशराज चोपड़ा और पामेला चोपड़ा के घर में हुआ था। उदय चोपड़ा बचपन से ही फिल्मी पर्दे के करीब रहे हैं।
आज हम आपको उस अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने यसराज की बैनर तले बनने वाली फिल्म मोहब्बतें से अपना फिल्मी करियर शुरू किया। लेकिन आज के समय में यह अभिनेता लाइमलाइट से बिल्कुल दूर है। हम बात कर रहे हैं अभिनेता उदय चोपड़ा की। उदय चोपड़ा आज फिल्मी पर्दे से पूरी तरह दूर हो चुके हैं। फिल्म मोहब्बतें से अपनी पहचान बनाने वाले उदय चोपड़ा का आज जन्मदिन है।
उदय चोपड़ा का जन्म आज ही के दिन 1973 में जाने-माने डायरेक्टर दिवंगत यशराज चोपड़ा और पामेला चोपड़ा के घर में हुआ था। उदय चोपड़ा बचपन से ही फिल्मी पर्दे के करीब रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद वह अपने करियर में अपनी अदाकारी का जादू नहीं बिखेर पाए। लेकिन क्या आप जानते हैं, फिल्मी पर्दे पर फ्लॉप होने के बाद भी उदय चोपड़ा आज करोड़ों के मालिक हैं।
journalyug.com की एक रिपोर्ट की माने तो उदय चोपड़ा 40 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। 1 साल में लगभग वो 5 करोड़ कमा लेते हैं। इतना ही नहीं उदय चोपड़ा एक रॉयल लाइफ जीते हैं। आलीशान गाड़ियां उनके बंगले के दरवाजे पर खड़ी रहती हैं। उदय ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिये भी मोटी रकम कमाते हैं। अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि, जो शख्स फिल्मी पर्दे से दूर है इतना कैसे कमा लेता है? उदय चोपड़ा फिल्मी पर्दे से भले दूर हैं, लेकिन आपको बता दें कि उदय चोपड़ा वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के सीईओ हैं। वो यशराज फिल्म्स में मैनेजर की भूमिका अदा कर रहे हैं। आपको बता दें कि बतौर निर्देशक भी उदय चोपड़ा काम कर चुके हैं। 1994 में आई फिल्म दिल्लगी का निर्देशन उदय चोपड़ा ने किया था।
एक अभिनेता के तौर पर उदय चोपड़ा पर्दे पर अपना जादू नहीं बिखेर पाए तो क्या हुआ, उन्होंने अपने पिता की कंपनी में बतौर सहायक निर्देशक काम करना शुरू कर दिया। आज उदय चोपड़ा आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। फिल्मी पर्दे से दूर होने के बावजूद वह अपनी जिंदगी दरियादिली के साथ गुजार रहे हैं।
अन्य न्यूज़















