अजय देवगन नहीं होते तो काजोल शाहरुख खान से कर लेती शादी? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

dd
रेनू तिवारी । May 15 2020 5:00PM

अजय देवगन और काजोल ने 1999 में शादी कर ली थी। शादी के बाद भी अजय से ज्यादा लोग शाहरुख को काजोल के साथ पंसद करते थे। ये बात अजय को पसंद नहीं आ रही थी। इस लिए 2010 में माइ नेम इज खान के बाद काजोल और शाहरुख ने साथ काम नहीं किया था।

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और काजोल की बॉडिंग के बारे में हम सब जानते हैं कि दोनों की ऑन स्क्रिन और ऑफ स्क्रिन जोड़ी हिट रही हैं। काजोल ने हमेशा शाहरुख खान को अपने अच्छा दोस्त कहा है। वहीं दोनों की जोड़ी को दर्शक दोस्ती से ज्यादा पसंद करते थे। 90 के दशक में जब दोनों की एक के बाद एक हिट फिल्में आ रही थी तो आधे से ज्यादा लोगों को लगता था कि काजोल और शाहरुख कपल हैं। दोनों की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा था कि इसकी वजह से अजय देवगन को भी समस्या होने लगी थी। अजय देवगन और काजोल ने 1999 में शादी कर ली थी। शादी के बाद भी अजय से ज्यादा लोग शाहरुख को काजोल के साथ पंसद करते थे। ये बात अजय को पसंद नहीं आ रही थी। इस लिए 2010 में माइ नेम इज खान के बाद काजोल और शाहरुख ने साथ काम नहीं किया था। लंबे समय बाद ये जोड़ी 2015 में रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले से एक बार फिर लौटी। दोनों को साथ में देख कर फैंस एक बार फिर खुश हो गये। 

 

हाल ही में सोशल मीडिया पर काजोल के साथ एक सेशन चल रहा था जिसमें काजोल फैंस की तरफ से पूछे गये सवालों का जवाब दे रही थी।  फैंस काजोल से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े सवाल भी पूछ रहे थे। एक फैन से काजोल से एक ऐसा सवाल पूछा जिसका जवाब शायद काजोल का हर फैन जानना चाहता होगा। फैन से कजोल से पूछा कि अगर आप अजय देवगन से शादी न करती तो क्या शाहरुख खान से करती? 

इसे भी पढ़ें: काजोल और शाहरुख खान की हिट जोड़ी करने जा रही हैं बड़े पर्दे पर वापसी? वीडियो वायरल

काजोल को तो आप जानते ही है वह हमेशा बिना किसी चीज की परवाह किए सवालों के जवाब देती हैं।  काजोल ने फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 'क्या उस आदमी (शाहरुख) को प्रपोज नहीं करना चाहिए'। अब काजोल ने साफ तौर पर कह दिया कि शाहरुख जैसी हस्ती के साथ कौन नहीं रहना पसंद करेगा और सवाल को वापस फैन के पास ही मोड़ दिया। काजोल के इस रिप्लाई को लोगों ने काफी पसंद किया। 

इसे भी पढ़ें: सारा अली खान ने खोली यादों की तिजोरी, शेयर की बचपन के दोस्तों के साथ तस्वीरें

आपको बता दे कि शाहरुखा खान और काजोल ने साथ कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माइ नेम इज खान, दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे, बाजीगर, करण अर्जुन जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हाल ही में काजोल अजय देवगन के साथ फिल्म तानाजी में सावित्रीबाई के किरदार में नजर आयी थी। फिल्म में भी काजोल ने अजय देवगन यानी की तानाजी की पत्नी का किरदार निभाया था।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़