ईशान खट्टर नहीं बल्कि ये थे जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड, बचपन से कर रही थी डेट?

ishaan-khattar-not-that-guy-is-jahnavi-kapoor-boyfriend
रेनू तिवारी । Jan 4 2019 5:03PM

दोनों के परिवार के बीच भी अच्छे रिश्ते थे। लेकिन हाल ही में जाह्नवी कपूर ने फिल्मफेयर को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खंडन किया है और अपने रिलेशनशिप पर बातें की है।

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड डेब्यू साल 2018 में फिल्म धड़क से किया था। इस फिल्म में उनकी एंक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया और फिल्म को सुपरहिट करवा दिया। फिल्म धड़क में जाह्नवी कपूर के अपोजिट ईशान खट्टर थे और इस फिल्म में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था।

फिल्म रिलीज के बाद इन दोनों की केमिस्ट्री को रील लाइफ से हट कर रियल  लाइफ में भी देखा गया। इन दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में तैर रही थी। लेकिन दोनों मीडिया को सफाई दे रहे थे कि ऐसी कोई बात नहीं है हम बस अच्छे दोस्त हैं। लेकिन दोनों को कई बार एक साथ स्पोट किया गया। 

लेकिन हम आपको आज बताने जा रहे है की ईशान खट्टर नहीं बल्कि में जाह्नवी कपूर अपने बचपन के दोस्त अक्षत राजन को डेट कर रही थी। डेब्यू से पहले जाह्नवी कपूर और अक्षत राजन की नजदीकियों को कई बार देखा गया हैं। जाह्नवी और अक्षत की बॉंडिंग काफी अच्छी थी क्योंकि दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थें।

दोनों के परिवार के बीच भी अच्छे रिश्ते थे। लेकिन हाल ही में जाह्नवी कपूर ने फिल्मफेयर को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खंडन किया है और अपने रिलेशनशिप पर बातें की है। 

जाह्नवी ने आगे कहा- अफवाह तो ये भी है कि मैं अपने बचपन के दोस्त अक्षत राजन को डेट कर रही हूं। सच कहूं तो उसे मेरे साथ बाहर जाने में अब डर लगने लगा है। उसे ऐसा लगता है कि लोग अगर दोनों को साथ देख लेंगे या दोनों कैमरे की निगाह में आ जाएंगे तो दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें फैलने लगेंगी।

जब वे मेरे पापा के बर्थडे पर आया था और उसने मीडिया को वहां पर देखा था तो वो छिपने लगा था। यही नहीं वो वहां ज्यादा देर तक नहीं रुक पाया और वहां से चला गया।

उन्होंने ईशान के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वे ईशान को डेट नहीं कर रही हैं। कुछ समय पहले वे करण जौहर के शो कॉफी विद करण का हिस्सा थीं। इस दौरान करण ने उनसे ईशान को डेट करने को लेकर सवाल पूछा था।

इस पर अर्जुन कपूर ने कहा था कि ईशान हमेशा जाह्नवी के इर्द-गिर्द ही रहते हैं। उस समय भी जाह्नवी ने इन अफवाहों का खंडन किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़