काजल अग्रवाल करने जा रही हैं शादी, हल्दी और मेहंदी से पहले शेयर कीं तस्वीरें

Kajal Aggarwal
रेनू तिवारी । Oct 28 2020 2:24PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 30 अक्टूबर को कालज अपने बॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ सात फेरे लेंगी। घर में काफी दिन से शादी की तैयारियां चल रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 30 अक्टूबर को कालज अपने बॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ सात फेरे लेंगी। घर में काफी दिन से शादी की तैयारियां चल रही हैं। काजल के शादी के फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं। शादी से दो दिन पहले काजल की हल्दी और मेंहदी की रस्म भी हो रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्रिकेटर से एक्टर बने इरफान पठान! पहली फिल्म कोबरा से फर्स्ट लुक आउट 

काजल ने शादी के फंक्शन से पहले सोशल मीडिया पर अपनी ताजा तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में काजल ने एथिनिक शरारा ड्रेस पहनी हुई है। ड्रेस का कलर नीला है। इस ड्रेस में काजल ने कई सारे पोज वाली तस्वीर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए भी उन्होंने अपनी ड्रेस के कलर का हार्ट इमोजी शेयर किया है।

आपको बता दें कि काजल अग्रवाल की शादी को लेकर उनकी बहन ने अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया की कोविड 19 के कारण शादी को बहुत ही साधारण रखा जाएगा। शादी में परिवार के लोग ही शामिल होंगे। शादी के ज्यादा फंक्शन भी नहीं होंगे केवल जरूरी रस्में ही की जाएंगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़