खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया: रोहित ने शूट किया आखिरी एपिसोड, शेयर किया भावुक संदेश

dd
रेनू तिवारी । Aug 22 2020 11:27AM

टीवी का स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी के हर सीजन को जनता का भरपूर प्यार मिला है। शो को महशूर निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। इस बार लॉकडाउन के बाद फिर से शो की शुरूआत की गयी है।

टीवी का स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी के हर सीजन को जनता का भरपूर प्यार मिला है। शो को महशूर निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। इस बार लॉकडाउन के बाद फिर से शो की शुरूआत की गयी है। शो के इतिहास में पहली बार हुआ है कि खतरों  के खिलाड़ी मेक इन इंडिया हुआ है। अब शो का आखिरी एपिसोड शूट किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: महेश भट्ट-रिया चक्रवर्ती की वायरल चैट बढ़ाएगी मुश्किल! सुशांत के परिवार के वकील ने जारी किया बयान

शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने शो का आखिरी एपिसोड शूट किया है। शो की आखिरी यादों को रोहित ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रोहित ने एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा 'खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया' के इस सीज़न के आखिरी एपिसोड की शूटिंग कर रहे। थैंक्यू शो को इतना प्यार देने के लिए और टीवी के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में से इसे एक बनाने के लिए।

 खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया का ये पहला सीजन था इससे पहले खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की विजेता करिश्मा तन्ना थी।

  

All the updates here:

अन्य न्यूज़