किसी पर निर्भर मत रहो... Khushboo Patani ने लड़कियों को समझाया आत्मरक्षा का तरीका

पूर्व सेना अधिकारी खुशबू पाटनी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए एयर पिस्टल के इस्तेमाल की सलाह दी है। उन्होंने लड़कियों से अपनी सुरक्षा के लिए किसी पर निर्भर न रहने और इसका उचित प्रशिक्षण लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने आगाह किया कि एयर पिस्टल को खिलौना न समझें और इसका जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व भारतीय सेना अधिकारी खुशबू पाटनी सोशल मीडिया पर अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। बिहार के जमुई में सितंबर में सामने आए कथित उत्पीड़न के मामले के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खुशबू ने लड़कियों को आत्मरक्षा से जुड़ी सलाह दी है। उन्होंने एक वीडियो में एयर पिस्टल के बारे में जानकारी दी और कहा कि लड़कियां इसकी ट्रेनिंग लेकर अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं।
खुशबू पाटनी ने शेयर किया एयर पिस्टल का वीडियो
बीते रविवार को खुशबू पाटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते पर एक वीडियो साझा किया। इसमें वह एयर पिस्टल के इस्तेमाल और उसके काम करने के तरीके के बारे में जानकारी देती नजर आईं।
उन्होंने बताया कि इस तरह की पिस्टल में बारूद या कारतूस की जगह कार्बन डाइऑक्साइड यानी सीओ2 के जरिए पेलेट को आगे बढ़ाया जाता है। खुशबू ने लड़कियों को सलाह दी कि अगर वे आत्मरक्षा के लिए एयर पिस्टल रखने का फैसला करती हैं, तो पहले इसकी पूरी ट्रेनिंग लें।
उन्होंने यह भी कहा कि एयर पिस्टल को खिलौना समझकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
View this post on InstagramA post shared by Major Khushboo Patani (@khushboo_patani)
इसे भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput की मौत पर फिर उठे सवाल, बहन Shweta बोलीं- शरीर पर थे कई घाव
किसी पर निर्भर मत रहो...
खुशबू पाटनी ने वीडियो में कहा कि आत्मरक्षा के मामले में लड़कियों को किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने एयर पिस्टल की कीमत का भी जिक्र किया और इसे करीब 60 से 70 हजार रुपये की रेंज में बताया।
हालांकि, उन्होंने साथ ही साफ किया कि किसी भी तरह के हथियार या एयर पिस्टल को खरीदने और इस्तेमाल करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी और जरूरी प्रशिक्षण लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: The Paradise box office collection: नानी की फिल्म ने 4 दिन में पलटा खेल, दुनियाभर में ₹138 करोड़ के पार पहुंची कमाई
एयर पिस्टल को लेकर खुशबू ने दिया डिस्क्लेमर
खुशबू पाटनी ने अपने वीडियो के कैप्शन में साफ किया कि उनकी बात केवल आत्मरक्षा और जानकारी देने के मकसद से है। उन्होंने एयर पिस्टल को खिलौना न समझने और जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने की अपील की।
उन्होंने यह भी कहा कि एयर पिस्टल रखने वाले व्यक्ति को उसके सही इस्तेमाल की जानकारी होनी चाहिए। खुशबू ने स्थानीय विक्रेता और शूटिंग रेंज से जानकारी लेने की बात कही। साथ ही उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार ही किसी उत्पाद का चुनाव करने की सलाह दी।
We're now on WhatsApp. Click to join.
अन्य न्यूज़














