26 साल बाद अपने बेस्ट फ्रेंड अनुभव सिंहा के साथ काम करने जा रहे है मनोज बाजपयी, पढ़ें पूरी खबर
ट्विटर पर फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुभव सिन्हा ने एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में अनुभव मनोज बाजपयी के कंधे पर हाथ रख कर खड़े हुए हैं और उन्होंने कैप्शन में लिखा है-छब्बीस बरस हो गईल एकरा के संगे काम कइले।
दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी हाल ही में अमेजन की ऑरिजनल वेब सीरीज द फैमिली मैन में नजर आये थे। ये वेब सीरीज काफी हिट साबित हुई थी। लोगों ने इसे बहुत पसंद किया था। दूसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैमिली मैन 2 में इस बार कई नये चेहरे भी नजर आएंगे। माना जा रहा है सीरीज का दूसरा पार्ट 2021 में रिलीज होगा। इसी बीच मनोज बाजपेयी ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दी है। 26 साल बाद मनोज बाजपेयी अनुभव सिंहा के साथ काम करने जा रहे हैं। इस बाद की जानकारी मनोज बाजपेयी और अनुभव सिंहा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
ट्विटर पर फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुभव सिन्हा ने एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में अनुभव मनोज बाजपयी के कंधे पर हाथ रख कर खड़े हुए हैं और उन्होंने कैप्शन में लिखा है-छब्बीस बरस हो गईल एकरा के संगे काम कइले। बम बम भोले। ( इसका हिन्दी में अर्थ है कि 26 साल बाद अनुभव सिंहा मनोज बाजपयी के साथ काम करने जा रहे हैं) इस ट्विट को रि-ट्विट करते हुए मनोज बाजपयी ने लिखा बम-बम बोले। एक हफ्ता में आ जाई।
बम बम भोले !! एके हफ़्ता में आ जाई!!! https://t.co/cWmRwiK94l
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) August 28, 2020
दोनों साथ में किस प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आयी हैं । क्या ये कोई फिल्म है या वेब सीरीज अभी इस बात से पर्दा उठना बाकी है। निर्देशक-अभिनेता काफी करीबी माने जाते हैं। दोनों मनोरंजन उद्योग में अपने शुरुआती दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं, जहां उन्होंने एक साथ एक छोटी-बड़ी परियोजना के लिए काम किया था।
अन्य न्यूज़