मुंबई मसाला: निक के साथ फोटो खिंचाने दौड़ी पाक एक्ट्रेस मेहविश हयात, जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें

mumbai-masala-pak-actress-mehvish-hayat-who-was-photographed-with-nick
[email protected] । Sep 15 2019 4:50PM

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह एक यह तस्वीर है। इस तस्वीर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के साथ नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया हैं और अब यह तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं।

निक जोनस के पीछे दौड़ी पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात 

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह एक यह तस्वीर है। इस तस्वीर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के साथ नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया हैं और अब यह तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीर पोस्ट होते ही लोग इस पर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई मेहविश को ट्रोल कर रहा है, तो कोई प्रियंका को अपने पति को संभालने की सलाह दे रहा है। कुछ यूजर्स इस तस्वीर का मजाक बनाते हुए कह रहे हैं कि निक प्रियंका से तंग आ चुके हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि निक पहली बार किसी तस्वीर में मुस्कुराते दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: जेल में बंद नवाज शरीफ को बॉलीवुड सिंगर मुकेश के गाने सुनाएं जाएंगे?

दबंग 3 का मोशन पोस्टर रिलीज

सलमान खान फिर अपने हिट प्रोजेक्ट दबंग में नज़र आने वाले हैं। दबंग 3 की शूटिंग में सलमान खान काफी व्यस्त हैं। लेकिन ये फिल्म कब आ रही है इस बात का खुलासा खुद सलमान ने 11 सितंबर को ट्वीट करके दिया। सलमान ने ट्वीट करके दबंग 3 का ऑफ‍िश‍ियल मोशन पोस्टर रिलीज किया है। इसके कैप्शन में लिखा है, आ रहे हैं 100 दिन बाद, चुलबुल रॉबिनहुड पांडे, ठीक 100 दिन बाद, स्वागत तो करो हमारा। सलमान खान के इस ट्वीट के साथ फिल्म का टीजर दिखाया गया है। टीजर में सलमान खान दबंग अंदाज में चलते नजर आ रहे हैं। 


पृथ्वीराज के अवतार में नजर आएंगे अक्षय कुमार 

सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने 52वें जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म की घोषणा की। वह अपनी नयी फिल्म में पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी करेंगे और निर्माण ‘यश राज फिल्म’ के बैनर तले किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: जया और रेखा से पहले दिल्ली की इस लड़की पर फिदा थे अमिताभ बच्चन

कैंसर को मात देकर एक साल बाद पत्नी नीतू संग घर लौटे ऋषि कपूर

ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर लंबे समय बाद मंगलवार की सुबह मुंबई पहुंचे। मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त दोनों बेहद खुश दिखे और उनके आने पर प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। ऋषि कपूर अपने कैंसर के इलाज के लिए लगभग एक साल से न्यूयॉर्क में थे। इलाज के दौरान ऋषि कपूर के दोस्त उनसे मिलने जाया करते थे। रणबीर कपूर और आलिया भी शूट से वक्त निकालकर न्यूयॉर्क जाते थे। 

सच्ची कहानी पर आधारित प्रियंका की द स्काई इज पिंक

सच्ची कहानी पर आधारित प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड में कमबैक फिल्म द स्काई इज पिंक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। द स्काई इज पिंक मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है, जो कि पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित थी। फिल्म के ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी अच्छे रिव्यू देखने को मिले हैं। फिल्म के ट्रेलर की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की  3 साल बाद कमबैक फिल्म द स्काई इज पिंक कोई चमक-दमक वाली फिल्म नहीं है ना ही एक्शन से लबरेज है। फिल्म बिना किसी तड़के के एक सिंपल सी लव स्टोरी है, जिसमें प्यार-संघर्ष-जिंदादिली, ट्रैजिक फैमिली ड्रामा है। ट्रेलर को देखकर कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की फिल्म ‘खाली-पीली’ की शूटिंग शुरू

1 करोड़ का जवाब जानते थे करण जौहर

करण जौहर केबीसी को बहुत फॉलो करते हैं लेकिन क्या आपको पता हैं कि करण जौहर को 1 करोड़ के सवाल का जवाब पता था। हुआ ऐसा कि करण जौहर ने अपने ट्वीटर पर KBC का सवाल डाल कर लिखा कि वो इस सवाल का जवाब जानते हैं और यह इस बात से काफी खुश भी थे। उन्होंने साथ ही साथ रणवीर सिंह को भी टैग किया और कहा कि इस सवाल का जवाब रणवीर सिंह को भी पता हैं। बताते चले कि रणवीर सिंह, करण जौहर कि आने वाली फिल्म तख्त में दारा-शिकोह का रोल निभाने वाले हैं जो कि उस 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब था। 

कुली नं. 1’ के सेट पर लगी आग

मुंबई के फिल्मिस्तान स्टूडियो में वरुण धवन अभिनीत फिल्म ‘कुली नं.1’ के सेट पर मामूली आग लग गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को गोरेगांव वेस्ट इलाके में स्थित फिल्मिस्तान स्टूडियो में आग लगने के बाबत मंगलवार देर रात एक बजकर 34 मिनट पर सूची मिली। इसके बाद दमकल की एक टीम मौके पर पहुंची और सुबह करीब सवा चार बजे तक आग को बुझा दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: छिछोरे फिल्म के बाद अब नई फिल्म की तैयारी में जुटे साजिद नाडियाडवाला और नीतेश

अर्जुन रेड्डी की 45000 हजार की चप्पल 

अर्जुन रेड्डी एक्टर विजय मिलने गए थे करण जौहर से और अब वह सोशल मीडिया पर एक चीज कि वजह से बहुत छाए हुए हैं। यह चीज हैं उनकी यह सिम्पल सी दिखने वाली चप्पल। इस ब्लैक कलर की प्लेन स्लिपर को अगर ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि यह कोई आम चप्पल नहीं बल्कि 45000 की Gucci की चप्पल हैं। जी हॉ, आप भी चौक गए ना, इस साधारण सी दिखने वाली चप्पल को विजय ने 45000 में खरीदी हैं और अब यह चप्पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़