गुपचुप तरीके से निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने कर ली शादी! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

dinesh lal yadav and amrapali dubey
अंकित सिंह । Apr 9 2022 4:58PM

एक वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे दूल्हे और दुल्हन के ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इस फोटो में दोनों नेपाली अंदाज में शादी करते भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद से फैंस इस बात को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं कि क्या आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने शादी कर ली है?

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है। दोनों ने निरहुआ हिंदुस्तानी में सबसे पहली बार काम किया था। उसके बाद से लोगों ने इस जोड़ी को खूब सराहा। यही कारण रहा कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी है। इतना ही नहीं, कई कार्यक्रमों में भी वे एक साथ जाते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में जब निरहुआ ने आजमगढ़ से चुनाव लड़ा तब भी उनके प्रचार के लिए आम्रपाली दुबे पहुंची थीं। कई बार इनकी शादी को लेकर भी अफवाहें उड़ते रहती हैं। एक बार फिर से दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: जया के एक बयान पर शिवसेना हो गई थी आगबबूला, बच्चन परिवार की फिल्मों को बायकॉट करने का दिया था आदेश

इस वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे दूल्हे और दुल्हन के ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इस फोटो में दोनों नेपाली अंदाज में शादी करते भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद से फैंस इस बात को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं कि क्या आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने शादी कर ली है? हालांकि भोजपुरी सिनेमा के सुपरहिट जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। खुद आम्रपाली दुबे ने ही निरहुआ के साथ इस वीडियो को शेयर किया है। हालांकि उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- हमारी पहली रील। इसमें आम्रपाली दुबे दुल्हन की तरह सजी धजी नजर आ रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: ऑन-स्क्रीन कई बार दुल्हन बन चुकी हैं आलिया भट्ट, रियल वेडिंग में कौन सा लुक करेंगी कैरी?

इस वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। हम आपको साफ कर देते हैं कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने शादी नहीं की है। यह फोटो और वीडियो उनके फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। दरअसल आम्रपाली दुबे और निरहुआ अपने आनी वाली फिल्म की शूटिंग के लिए नेपाल में हैं। दोनों ने अब तक दो दर्जन से भी ज्यादा फिल्में की हैं। दुल्हन के ड्रेस में आम्रपाली दुबे बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। वही दिनेश लाल यादव ने भी शेरवानी पहन रखी है। हालांकि फैंस को यह लग रहा है कि दोनों ने शादी कर ली है। इसी वजह से उन्हें बधाइयां भी मिल रही हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़