Panchayat 5 Trailer: फुलेरा में फिर लौटा हंगामा, पंचायत 5 में राजनीति के साथ दिखेगा प्यार का नया रंग

प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय सीरीज पंचायत सीजन 5 का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है। इस सीजन में फुलेरा गांव की बदलती राजनीति, प्रधानजी की छिनी कुर्सी और सचिव जी व रिंकी की प्रेम कहानी का नया ड्रामा दिखेगा। जितेंद्र कुमार और रघुबीर यादव जैसे कलाकारों से सजी यह सीरीज 3 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
दर्शकों की पसंदीदा कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'पंचायत' एक बार फिर फुलेरा की नई कहानी लेकर लौट रही है। प्राइम वीडियो ने 'पंचायत सीजन 5' का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है। इस बार कहानी में सत्ता की नई कुर्सी, बदलती राजनीति, रिश्तों की उलझन और खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। ट्रेलर में हंसी-मजाक के साथ कई भावुक पल भी नजर आ रहे हैं।
कैसा है पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर?
'पंचायत 5' का ट्रेलर फुलेरा में शुरू होने वाले नए हंगामे की झलक दिखाता है। इस बार प्रधानजी यानी रघुबीर यादव के हाथ से कुर्सी जा चुकी है। ऐसे में उन्हें अपनी नई जिंदगी और बदले हुए हालात के साथ तालमेल बैठाने में परेशानी हो रही है। वहीं, सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं, दोस्तों और पंचायत की बदलती राजनीति के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच रिंकी के साथ उनकी प्रेम कहानी में भी नया मोड़ आने वाला है। ट्रेलर से साफ है कि इस बार फुलेरा में सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि प्यार और रिश्तों को लेकर भी खूब ड्रामा देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: 6 साल बाद टूटा Sapna Choudhary और Veer Sahu का रिश्ता! दर्द बयां करते हुए बोलीं- 'प्यार आत्मा से जुड़ा होता है, लेकिन...'
क्या सचिव जी को मिलेगा उनका प्यार?
नए सीजन में सचिव जी और रिंकी की कहानी भी आगे बढ़ती दिखाई देगी। दोनों के रिश्ते में क्या नया मोड़ आएगा और क्या सचिव जी को आखिरकार उनका मनचाहा प्यार मिल पाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा। दूसरी तरफ नए प्रधानपति के सामने भी अपनी जिम्मेदारी साबित करने की चुनौती होगी। क्या वह फुलेरा की कमान ठीक से संभाल पाएंगे या गांव की राजनीति में नई मुश्किलें खड़ी होंगी? इन सवालों के जवाब सीरीज देखने के बाद ही मिलेंगे।
पंचायत 5 में नजर आएंगे ये कलाकार
इस सीजन का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। सीरीज को दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार ने बनाया है, जबकि इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है। इसका निर्माण द वायरल फीवर ने किया है। सीजन 5 में एक बार फिर पुरानी कलाकारों की टोली नजर आएगी। इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैजल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 से बाहर हुए Manish Goel, पैर में चोट के कारण छोड़ा शो, टॉप 10 कंटेस्टेंट की सूची तय
कब और कहां रिलीज होगी पंचायत सीजन 5?
'पंचायत सीजन 5' की रिलीज डेट का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। यह सीरीज 3 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। दर्शक इसे भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस को अब फुलेरा की नई कहानी का इंतजार है।
अन्य न्यूज़














