सूरज पांचोली बनें फादर ऑफ इंडियन बॉक्सिंग, हवा सिंह की बायोपिक का पोस्टर रिलीज

poster-of-suraj-pancholi-film-hawa-singh
रेनू तिवारी । Feb 4 2020 3:38PM

फिल्म का पहला पोस्टर सबसे पहले अपने ट्वीटर पर सलमान खान ने शेयर किया और सूरज को नयी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी। सलमान खान ने लिखा कि ''हवा से बातें करेगा सिंह'' हवा सिंह। भारत सहित पूरी दुनिया के सबस मशहूर बॉक्सर माने जाता थे।

 बॉलीवुड एक्टर आदित्य पांचोली के बेटे सूरज पांचोली की नयी फिल्म 'हवा सिंह' (Hawa Singh) का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुका है। फिल्म का पहला पोस्टर सबसे पहले अपने ट्वीटर पर सलमान खान ने शेयर किया और सूरज को नयी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी। सलमान खान ने लिखा कि 'हवा से बातें करेगा सिंह' हवा सिंह। भारत सहित पूरी दुनिया के सबस मशहूर बॉक्सर माने जाता थे। सूरज की यह फिल्म हवा सिंह की बायोपिक है। इस फिल्म में हवा सिंह की जिंदगी और उनके संघर्ष के बारे में दिखाया जाएगा।  

इसे भी पढ़ें: ऋषि कपूर को मिली अस्पताल से छुट्टी, प्रदूषण से हुए थे बीमार

हवा सिंह को भारत में फादर ऑफ इंडियन बॉक्सिंग के नाम से भी जाना जाता है। फिल्म के पोस्टर में दिखाया गया है कि सूरज पांचोली एक अखाड़े में बोरे के ढेर पर बैठे है, और बड़े से ग्लास में लस्सी पी रहे हैं। उन्होंने सफेद रंग का लंगोट पहना हुआ है। उनके मुंह के साइड से लस्सी नीचे बह रही है। सलमान खान के बाद कई सूरज ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये फिल्म हवा सिंह का पोस्टर शेयर किया।

आपको बता दें कि सूरज पांचोली ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। फिल्म में एक बॉक्सर का किरदार में हूबहू निभाने के लिए सूरज को हवा सिंह के बेटे बॉक्सिंग की ट्रेनिंग दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: रोमांस के बाद अब करण जौहर हॉरर फिल्मों की दुनिया में रख रहे हैं कदम

हवा सिंह का जन्म 16 दिसंबर 1937 में हुआ था। भिवानी में जन्में हवा सिंह ने 19 साल की उम्र में ही भारतीय सेना में शामिल हो गये थे वहीं पर उन्होंने बॉक्सिंग करना शुरू किया था। फिल्म का निर्देशन प्रकाश नांबियार द्वारा किया जा रहा है और सैम एस फर्नांडीस और कमलेश सिंह कुशवाहा के निर्माता हैं। अभी फिल्म की रिलीज डेट के बारे में खुलासा नहीं हुआ है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़