प्रकाश झा ने समर्थन देने के लिए नसीरुद्दीन का किया शुक्रिया

Prakash Jha thanked Naseeruddin Shah for Support
[email protected] । Jul 20 2017 2:34PM

फिल्मकार प्रकाश झा ने #MenForLipstickRevolution अभियान का हिस्सा बनने के लिए अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और अर्जुन कपूर का शुक्रिया अदा किया।

कोलकाता। फिल्मकार प्रकाश झा ने #MenForLipstickRevolution अभियान का हिस्सा बनने के लिए अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और अर्जुन कपूर का शुक्रिया अदा किया। यह ‘लिपस्टिक अंडर माय बुरका’ के प्रचार का एक हिस्सा है। ‘लिपस्टिक अंडर माय बुरका’ की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान प्रकाश झा ने कहा, ‘‘उन्होंने (नसीर और अर्जुन) लिपस्टिक क्रांति का हिस्सा बन काफी मदद की। पुरुषों का समझना और महिलाओं के साथ बराबर एवं सम्मानपूर्वक व्यवहार करना बेहद जरूरी है।’’

उन्होंने कहा कि ‘लिपस्टिक अंडर माय बुरका’ सुंदर और मनोरंजक होने के साथ साथ एक अच्छी कहानी भी है। झा ने यहां फिल्म की निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव की सराहना भी की। ‘लिपस्टिक अंडर माय बुरका’ में कोंकणा सेन शर्मा, रत्ना पाठक शाह, प्लाबीता बोरठाकुर और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। झा ने यहां भाई भतीजावाद के मुद्दे पर कहा, ''भाई-भतीजावाद को कोई पसंद नहीं कर सकता। यह अच्छा हो ही नहीं सकता। हमें प्रतिभा का सम्मान करना चाहिए।’’

All the updates here:

अन्य न्यूज़